SBI CBO Recruitment 2026: देश का प्रमुख भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्रैजुएट युवाओं को सरकार नौकरी करने का सुनहरा मौका पेश कर रहा है। बैंक ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2050 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। बैंक ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसके मुताबिक, सीबीओ के 2050 पदों आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ग्रैजुएट युवा आवेदन करने के योग्य हैं। हालांकि, इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास बैंकिंग क्षेत्र का अनुभव भी होना चाहिए।
शैक्षिक योग्यता : सीबीओ के पद पर भर्ती के लिए सिर्फ वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री है। ये डिग्री किसी भी विषय में हो सकती है। मेडिकल इंजीनियरिंग/ इंजीनियरिंग/ सीए कर चुके अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
उम्र सीमा : इस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 31 दिसंबर, 2025 तक 21 से 30 साल है। सरकारी नियमों के अनुसार एससी, एसटी और ओबीसी, विकलांग व्यक्तियों को आयु सीमा में छुट दी जाएगी।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्लूएस उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीएच या पीडब्लूडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।