CTET Admit Card 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अभी तक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार हॉल टिकट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। सीटीईटी परीक्षा 8 फरवरी 2026 को होनी प्रस्तावित हैं, लेकिन सीबीएसई ने अब तक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया है। समझा जा रहा है कि, सीबीएसई सीटीईटी 2026 का प्रवेश पत्र किसी भी समय जारी कर सकता है। आवेदक सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर दिए गए सेंटर पर परीक्षा दे सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि सीटीईटी एडमिट कार्ड के बारे में पूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। बता दें, सीटीईटी 2026 की परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे - पेपर II सुबह की शिफ्ट में 9.30 बजे से 12 बजे तक, जबकि पेपर I शाम की शिफ्ट में 2.30 बजे से 5 बजे तक होगा। परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी होगा। इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में दाखिल होने की इजाजत नहीं मिलेगी।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
हॉल टिकट पर दी गई नाम, परीक्षा केंद्र, तारीख और शिफ्ट जैसी सभी जानकारियों को ध्यान से देखें। ई-एडमिट कार्ड में दी गई उम्मीदवार की जानकारी, फोटो और सिग्नेचर सहित किसी अन्य जानकारी में गड़बड़ी में जरूरी सुधार के लिए तुरंत सीटीईटी यूनिट से संपर्क करें।
एक दिन में दो सत्र में होगी सीटीईटी परीक्षा
कक्षा 1-5 को पढ़ाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए
परीक्षा का समय : सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
रिपोर्टिंग का समय : सुबह 7:30 बजे तक
एंट्री गेट बंद : सुबह 9:30 बजे (सख्ती से)
कक्षा 6-8 को पढ़ाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए
परीक्षा का समय : दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
रिपोर्टिंग का समय : दोपहर 12:30 बजे
एंट्री गेट बंद : दोपहर 2:30 बजे (सख्ती से)
सीटीईटी परीक्षा के हर पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिसमं हर सवाल एक नंबर का होगा। इस परीक्षा की कुल अवधि ढाई घंटे होगी। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पेपर का एक बड़ा हिस्सा बाल विकास और शिक्षाशास्त्र पर आधारित होगा। यह परीक्षा टीचिंग स्किल्स, विषय की समझ और पढ़ने की क्षमता को टेस्ट करने के लिए डिजाइन की गई है। सीटीईटी 2026 में सफल होने के लिए, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक यानी 150 में से 90 अंक लाने होंगे। एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्लूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 55% यानी 150 में से 82 अंक हैं।