ISRO SAC recruitment 2026: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (ISRO SAC) में विज्ञान और इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर पेश किया है। इसरो ने साइंटिस्ट/इंजीनियर 2026 पदों के लिए इच्छु और योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट sac.gov.in या careers.sac.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 49 पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसमें साइंस/इंजीनियर एसडी के चार और साइंटिस्ट/इंजीनियर एससी 45 पद शामिल हैं। यह सभी पद अनारक्षित हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 फरवरी, 2026 है। परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
वैज्ञानिक/अभियंता 'एसडी' पदों के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष योग्यता के साथ न्यूनतम 60% अंक या 6.5 सीजीपीए होना जरूरी है। इसके अलावा इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री के साथ न्यूनतम 65% अंक या 6.84 सीजीपीए वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। कुछ विशेष पदों के लिए संबंधित विषय में पीएचडी धारक उम्मीदवार भी पात्र होंगे।
वैज्ञानिक/अभियंता 'एससी' पदों के लिए मास्टर डिग्री या विज्ञान स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसमें न्यूनतम अंकों की अलग-अलग शर्तें लागू हैं। सभी डिग्रियां मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होना अनिवार्य है।
वैज्ञानिक/अभियंता 'एसडी': 18 से 35 वर्ष
वैज्ञानिक/अभियंता 'एससी' (M.E./M.Tech): 18 से 30 वर्ष
वैज्ञानिक/अभियंता 'एससी' (M.Sc): 18 से 28 वर्ष
इसरो वैज्ञानिक/अभियंता भर्ती चयन प्रक्रिया
एसडी पदों के लिए, अभ्यर्थियों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू होगा। वहीं एससी के लिए, एक लिखित परीक्षा और फिर इंटरव्यू राउंड होगा। वैज्ञानिक/अभियंता 'एससी' पदों के लिए पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और उसमें सफल उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
वैज्ञानिक/अभियंता 'एसडी' पदों के लिए वेतन स्तर-11 के अंतर्गत 67,100 रुपये से 2,08,700 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है। वैज्ञानिक/अभियंता 'एससी' पदों के लिए वेतन स्तर-10 के अंतर्गत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता और अन्य सुविधाएं इसरो के नियमों के अनुसार दी जाएंगी।
वैज्ञानिक/अभियंता 'एसडी': 67,100 से 2,08,700 रुपये प्रति माह
वैज्ञानिक/अभियंता 'एससी': 56,100 से 1,77,500 रुपये प्रति माह