RRB NTPC CBT 2 UG Result 2025 OUT: आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 यूजी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म करते हुए बोर्ड ने इसके नतीजे आज 23 जनवरी, 2026 को घोषित कर दिए हैं। आज उन उम्मीदवारों परिणाम जारी हुए हैं, जिन्होंने 20 दिसंबर, 2025 को CEN 06/2024 अंडरग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए आयोजित दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 2) में हिस्सा लिया था।
नतीजों के साथ-साथ इन अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट और कटऑफ भी जारी की गई है। अपने नतीजे, मेरिट लिस्ट और कटऑफ का पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए वे टाइपिंग स्किल टेस्ट के लिए अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने अकाउंट में लॉग इन करके अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
इस परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST): जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पदों के लिए, उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी में 30 wpm या हिंदी में 25 wpm) पास करना होगा। इस परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले सिटी इंटिमेशन (परीक्षा शहर की जानकारी) जारी की जाएगी, जबकि ई-कॉल लेटर परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV): उम्मीदवारों को उनके शैक्षिक प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र और पहचान पत्र सत्यापित करने के लिए बुलाया जाएगा।
चिकित्सा जांच : रेलवे अस्पतालों द्वारा किया जाने वाला एक मेडिकल फिटनेस टेस्ट यह सुनिश्चित करने के लिए कि उम्मीदवार खास पद के लिए मानकों को पूरा करते हैं।