Assistant Professor Vacancy 2026: बिहार में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का रास्ता साफ, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर 211 नए डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगी भर्ती

Assitant Professor Vacancy 2026: बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में 4000 संविदा असिस्टेंट प्रोफेसरी की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर बिना राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग 5 जुलाई तक इस भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा। आइए जानें क्या है ताजा अपडेट

अपडेटेड Jul 03, 2026 पर 11:35 AM
5 जुलाई तक आधिकारिक विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Assistant Professor Vacancy 2026: बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक योग्य युवाओं के लिए अहम अपडेट है। प्रदेश सरकार जल्द ही 211 नए डिग्री कॉलेजों में संविदा के आधार पर 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। मीडिया में आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ये भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए 5 जुलाई तक आधिकारिक विज्ञापन जारी कर सकता है। चयनित संविदा असिस्टेंट प्रोफेसरों को 57,700 रुपये बेसिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता (DA) भी दिया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर राज्य में स्वीकृत 211 नए डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लंबे समय से इन कॉलेजों में नियमित शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। विभाग ने जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यह भर्ती बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी शिक्षक नियुक्तियों में से एक मानी जा रही है। इससे हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने के साथ-साथ राज्य के नए डिग्री कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था भी मजबूत होगी।

5 जुलाई तक जारी होगा नोटिफिकेशन

सूत्रों के अनुसार, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने भर्ती विज्ञापन का प्रारूप तैयार कर लिया है और अंतिम औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। यदि तय समयसीमा के अनुसार प्रक्रिया आगे बढ़ती है तो 5 जुलाई तक आधिकारिक विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

पहले चरण में 6 विषयों के लिए होगी भर्ती

पहले चरण में छह प्रमुख विषयों में संविदा के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति होगी। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र शामिल हैं। इन विषयों में लगभग 4000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, ताकि नए कॉलेजों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो सकें।


आवेदन के लिए ये होंगी योग्यताएं

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में निम्न योग्यताएं होना अनिवार्य होगा-

  • संबंधित विषय में स्नातकोत्तर
  • यूजीसी-नेट (NET) अथवा
  • पीएचडी (PhD)
  • विस्तृत पात्रता और अन्य शर्तें आयोग द्वारा जारी होने वाले आधिकारिक विज्ञापन में स्पष्ट की जाएंगी।

उम्मीदवारों के शैक्षिक रिकॉर्ड पर भी रहेगी नजर

उम्मीदवारों का चयन केवल मौखिक साक्षात्कार के आधार पर नहीं होगा, बल्कि उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को सबसे अधिक महत्व दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए विशेषज्ञों की चयन समिति बनाई जाएगी। चयन का आधार कुल 100 अंक होगा।

88 अंक अकादमिक उपलब्धियों (Academic Score) के लिए

12 अंक इंटरव्यू के लिए

UPSSSC Forest Guard Recruitment: यूपी में फॉरेस्ट गार्ड के 708 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं और पीईटी क्वालिफाई कर सकते हैं आवेदन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।