AVNL Recruitment 2026: जूनियर टेक्नीशियन से लेकर इंजीनियर और सीए की भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें कब तक है लास्ट डेट

AVNL Recruitment 2026: आर्मर्ड व्हीकल्स निगम में जूनियर टेक्नीशियन से लेकर इंजीनियर और सीए की भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें कब तक है लास्ट डेट

अपडेटेड Jul 15, 2026 पर 7:30 AM
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक है।

AVNL Recruitment 2026: तकनीकी डिग्री या डिप्लोमा धारक सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आर्मर्ड व्हीकल्स निगम निमिटेड (AVNL) ने 1213 पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में आईटीआई पास युवाओं से लेकर इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), मानव संसाधन, मार्केटिंग और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों के अनुभवी पेशेवरों तक के लिए अवसर मौजूद हैं। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती एवीएनएल की विभिन्न इकाइयों में की जाएगी। कुल पदों में 1005 पद जूनियर टेक्नीशियन के हैं, जबकि 208 पद कार्यकारी श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं। ये नियुक्तियां निश्चित अवधि के लिए होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक है।

रिक्तियों की संख्या

पद नाम इकाइयां कुल रिक्तियां

जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन) HVF, OFMK 84

जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक) HVF, OFMK 69

जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रोप्लेटर) HVF, EFA 4


जूनियर तकनीशियन (फिटर–सामान्य) HVF, EFA, OFMK, MTPF 400

जूनियर तकनीशियन (फाउंड्रीमैन) HVF, OFMK 31

जूनियर तकनीशियन (फोर्जर और हीट ट्रीटर) OFMK 2

जूनियर तकनीशियन (मशीनिस्ट) HVF, EFA, OFMK, MTPF 216

जूनियर तकनीशियन (मैकेनिक मशीन टूल रखरखाव) HVF, OFMK 23

जूनियर तकनीशियन (कच्चे माल प्रबंधन संयंत्र में OMHE) HVF, OFMK 66

जूनियर तकनीशियन (पेंटर–सामान्य) HVF, OFMK 10

जूनियर तकनीशियन (गुणवत्ता आश्वासन सहायक) HVF, OFMK 44

जूनियर तकनीशियन (रिगर) HVF 1

जूनियर तकनीशियन (वेल्डर) HVF, OFMK 55

कुल - 1005

पोस्ट नाम कुल रिक्तियां

जूनियर मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) 18

जूनियर मैनेजर (इलेक्ट्रॉनिक्स) 30

जूनियर मैनेजर (मानव संसाधन) 8

जूनियर मैनेजर (मैकेनिकल) 92

जूनियर मैनेजर (धातु विज्ञान) 8

जूनियर मैनेजर (राजभाषा) 4

जूनियर मैनेजर (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) 3

जूनियर मैनेजर (वित्त एवं लेखा) 2

सहायक प्रबंधक (वित्त) 2

सहायक प्रबंधक (सिविल) 1

सहायक प्रबंधक (कंपनी सचिव) 1

उप प्रबंधक (मैकेनिकल) 13

उप प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) 2

उप प्रबंधक (इलेक्ट्रॉनिक्स) 6

उप प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) 3

उप प्रबंधक (विपणन) 7

उप प्रबंधक (जनसंपर्क एवं कॉर्पोरेट संचार) 1

उप प्रबंधक (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) 1

सलाहकार (वित्त एवं लेखा परीक्षा) 1

अतिरिक्त महाप्रबंधक (व्यापार विकास) 2

उप महाप्रबंधक (कंपनी सचिव) 1

वरिष्ठ प्रबंधक (साइबर सुरक्षा) 1

वरिष्ठ प्रबंधक (बौद्धिक संपदा) 1

कुल 208

कौन कर सकता है आवेदन?

जूनियर टेक्नीशियन : संबंधित ट्रेड में आईटीआई (NTC/NAC) प्रमाणपत्र होना चाहिए।

जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर : संबंधित विषय में BE/BTech या आवश्यक स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

वित्त, मानव संसाधन, मार्केटिंग, कंपनी सेक्रेटरी और जनसंचार जैसे पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री/स्नातकोत्तर योग्यता जरूरी है।

सलाहकार (वित्त एवं लेखा परीक्षा): उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) होना चाहिए और वित्त एवं ऑडिट क्षेत्र में 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

अतिरिक्त महाप्रबंधक (बिजनेस डेवलपमेंट): सेवानिवृत्त सेना अधिकारी (कम से कम कर्नल रैंक) और 15 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए।

वरिष्ठ प्रबंधक (साइबर सुरक्षा) और वरिष्ठ प्रबंधक (बौद्धिक संपदा): संबंधित तकनीकी डिग्री, आवश्यक प्रमाणपत्र और कार्य अनुभव होना चाहिए।

हर पद के लिए योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखनी चाहिए।

आयु सीमा : आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर निर्धारित की जाएगी। अलग-अलग पदों के स्तर के अनुसार आयु सीमा तय की गई है।

आवेदन शुल्क

एवीएनएल भर्ती 2026 में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, SC, ST, PwBD, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले एपीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट avnl.co.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के "Career" सेक्शन में जाकर "Register" विकल्प पर क्लिक करें।
  • पद का नाम, पोस्ट कोड, नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल पर मिले OTP को दर्ज कर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिली लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को एक बार जांच लें और जरूरत होने पर सुधार करें।
  • "मैं सहमत हूं" विकल्प पर क्लिक करके कैप्चा दर्ज करें और आवेदन जमा करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें।

AAI Vacancy 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी में हो रही है एप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, चयन के लिए नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।