Credit Cards

Bank Jobs 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2500 पदों पर निकली भर्ती, जानें- सैलरी, योग्यता और अप्लाई डिटेल्स समेत सबकुछ

Bank of Baroda LBO Recruitment 2025: इस भर्ती अभियान के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में कुल 2,500 पद भरे जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना 3 जुलाई को जारी की गई थी। आवेदन प्रक्रिया बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर 4 जुलाई से 24 जुलाई, 2025 तक लाइव है

अपडेटेड Jul 08, 2025 पर 11:59 AM
Story continues below Advertisement
Bank of Baroda LBO Recruitment 2025: बैंक भर्ती में शामिल होने के लिए 24 जुलाई तक अप्लाई किया जा सकता है

Bank of Baroda LBO Recruitment 2025: अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने देशभर के विभिन्न राज्यों में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 2,500 खाली पड़े पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2025 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bankofbaroda.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में कुल 2,500 पद भरे जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना 3 जुलाई को जारी की गई थी। आवेदन प्रक्रिया बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर 4 जुलाई से 24 जुलाई, 2025 तक लाइव है। भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार तय तारीख के अंदर ऑनलाइन माध्यम से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से BOB LBO भर्ती 2025 की घोषणा की है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है। यह 24 जुलाई 2025 को समाप्त होगी। इसलिए, उम्मीदवारों को आखिरी समय तक इंतजार नहीं करना चाहिए। आवेदन करने के बाद उम्मीदवार 8 अगस्त 2025 तक अपने अप्लाई का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

भर्ती डिटेल्स

भर्ती का उद्देश्य ग्रामीण और सेमी अर्बन एरिया में बैंक ऑफ बड़ौदा की उपस्थिति को मजबूत करना है। 2,500 पद 18 भारतीय राज्यों में फैली हुई हैं, जिनमें गुजरात में सबसे अधिक (1,100 से अधिक पद) हैं। इसके बाद महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक का नंबर आता हैहैं


शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। CA, इंजीनियरिंग या मेडिकल जैसी व्यावसायिक योग्यताएं भी स्वीकार की जाती हैं

आयु सीमा: आवेदक की आयु 1 जुलाई, 2025 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू होती है।

चयन प्रक्रिया: परीक्षा, भाषा टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा

न्यूनतम आयु: उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से कम और अधिकतम 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, रिजर्वेशन कैटेरी को ऊपरी आयु में नियमनुसार छूट दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ये भी पढ़ें- UGC NET Answer Key 2025: यूजीसी नेट आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का आखिरी मौका आज, जानें आसान स्टेप और शुल्क डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।