Get App

Bank of Baroda Recruitment 2025: डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए निकली वेकेंसी, जानें कब है आखिरी तारीख

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये सुनहरा मौका है। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा में डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए बीटेक समेत विभिन्न क्षेत्रों में ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2025 पर 8:54 PM
Bank of Baroda Recruitment 2025: डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए निकली वेकेंसी, जानें कब है आखिरी तारीख

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करने अच्छा मौका है। बैंक ने सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें ग्रेजुएशन पूरी कर चुके युवा हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 19 अगस्त तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के तहत व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद फॉलोअप राउंड आयोजित किया जाएगा। अंतिम फैसले पर पहुंचने के लिए कोई अन्य चयन तकनीक या प्रक्रिया को भी अपनाया जा सकता है। उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया/इंटरव्यू का अंतिम स्कोर बैंक द्वारा जारी किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 25 साल के 45 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इनमें एससी, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थी को 5 साल, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवार को 3 साल, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। चुने गए उम्मीदवारों को वेतन उनके अनुभव, शैक्षिक योग्यता और बाजार मानकों के अनुरूप दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

बैंक ऑफ बड़ौदा की चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के हिसाब से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसमें सामान्य, ओबीसी और ईडब्लूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये अदा करने होंगे, जबकि एससी, एसटी, पीडब्लूडी और महिला उम्मीदवारों से 175 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा।

इन विभागों में भरे जाएंगे खाली पद

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 445 पद भरे जाएंगे। इनमें से 125 पद विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2025/10 के लिए और 330 पद विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2025/09 के लिए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें