हेल्थ सेक्टर में सरकारी नौकरी करने का मौका, 621 पदों पर निकली वैकेंसी, इस दिन से करें अप्लाई

JKSSB Recruitment 2025: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में कुल 621 पदों को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त 2025 से आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 2:57 PM
Story continues below Advertisement
ये भर्ती जम्मू और कश्मीर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत कई तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए आयोजित की जाएगी

JKSSB Recruitment 2025: अगर आप मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में वैकेंसी को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के द्वारा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में कुल 621 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 3 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन-कौन कर सकता है अप्लाई

ये भर्ती जम्मू और कश्मीर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत कई तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए आयोजित की जाएगी। ये पद विभिन्न वेतन स्तरों पर उपलब्ध हैं और केवल जम्मू-कश्मीर के पात्र स्थायी निवासियों के लिए निर्धारित हैं। सरकारी नियमों के अनुसार महिलाओं, पूर्व सैनिकों, दिव्यांग उम्मीदवारों और अन्य आरक्षित श्रेणियों को आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाएगा। आइए जानते हैं क्या हैं इसमें आवेदन करने की योग्यता


क्या है योग्यता

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या विज्ञान स्ट्रीम से 12वीं में पास होना जरूरी हो। इसके साथ ही पैरामेडिकल या तकनीकी क्षेत्र से संबंधित डिप्लोमा होना जरूरी है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए पात्रता मानदंड जरूर पढ़ें।

 

कैसे करें आवेदन

इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्टेप 1: जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए भर्ती आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें।

स्टेप 4: अपने जरूरी डाक्युमेंट अपलोड कर शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 5: फॉर्म सबमिट करने के बाद भविष्य की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

कितना होगा आवेदन फीस

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क हर कैटगरी के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है। जनरल और ओबीसी कैटगरी के लिए 600 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान आवेदन जमा करते समय ऑनलाइन किया जा सकता है।

Infosys: मास ले-ऑफ के बीच इंफोसिस का बड़ा ऐलान, 2025 में 20000 फ्रेश ग्रेजुएट्स को हायर करने का है प्लान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।