Get App

BEL JOBS 2025: 162 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, 4 नवंबर है आखिरी तारीख

BEL JOBS 2025: देश के प्रमुख पीएसयू में बीईएल में 162 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए 4 नवंबर, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चुने गए उम्मदवारों को 90,000 रुपये तक वेतन मिलेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2025 पर 5:52 PM
BEL JOBS 2025: 162 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, 4 नवंबर है आखिरी तारीख
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 15 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं और इसकी लास्ट डेट 4 नवंबर 2025 है।

BEL JOBS 2025:रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाली कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी (EAT) और टेक्नीशियन के कुल 162 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 15 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं और इसकी लास्ट डेट 4 नवंबर 2025 है। खास बात ये है कि इन पदों पर फ्रेशर अभ्यर्थी भी आवेदन करने के पात्र हैं। भारत सरकार की नवरत्न कंपनी द्वारा घोषित इस भर्ती प्रक्रिया के तहत किसी तरह का अनुभव नहीं मांगा गया है। यानी इन पदों पर फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता नियम

शैक्षिक योग्यता : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास आईटीआई या इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है।

आयुसीमा : इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 अक्टूबर 2025 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार उम्र की ऊपरी सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया : बीइएल की भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

90,000 तक मिलेगा वेतन

इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को 90,000 रुपये तक हर महीने वेतन दिया जाएगा। इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी की सैलरी 24,500-90,000 रुपये तक प्रति माह सैलरी दी जाएगी। जबकि, टेक्नीशियन को 21,500-82,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें