BEML Vacancy 2026: बीइएमएल में होगी एप्रेंटिस के बंपर पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं अप्लाई

BEML Vacancy 2026: रक्षा मंत्रालय के अधीन बीईएमएल ने अप्रेंटिस के 1300 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों के लिए फ्रेशर उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती नोटिस जारी किया गया है और ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं।

अपडेटेड Aug 23, 2026 पर 7:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.bemlindia.in पर यह नोटिस देखा जा सकता है।

BEML Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को रक्षा मंत्रालय के अधीन इस कंपनी में अच्छी शुरुआत मिल सकती है। इस कंपनी का नाम है बीईएमएल लिमिटेड (BEML)। इसमें विभिन्न ट्रेड्स के लिए अप्रेंटिस के 1346 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.bemlindia.in पर यह नोटिस देखा जा सकता है। इन पदों के ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 08 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बीईएमएल में अप्रेंटिसशिप के लिए फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं। कंपनी में अप्रेंटिसशिप की अवधि 1 साल की होगी। इस दौरान उम्मीदवार विभिन्न मैनुफेक्चरिंग यूनिट में काम करेंगे और उन्हें मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा। अप्रेंटिसशिप की यह भर्ती मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, बीबीए, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, मैकेनिस्ट, वेल्डर समेत अलग-अलग ट्रेड्स के लिए है।

बीईएमएल अप्रेंटिसशिप के लिए योग्यता

ग्रेजुएट (टेक्निकल): मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, कंप्यूटर, साइंस, इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, ऑटोमोबाइल, इनफॉर्मेशन साइंस, ई एंड टी, एआई एंड एमएल, एयरोनॉटिक्स में फुल टाइम 4 साल की इंजिनियरिंग डिग्री हासिल की हो।

ग्रेजुएट (जनरल): बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीबीए (एचआर) में 3 साल की फुल टाइम ग्रेजुएशन की हो।

डिप्लोमा : इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंम्यूनिकेशन, ऑटोमोबाइल, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का फुल टाइम डिप्लोमा किया हो।


आईटीआई : फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, कोपा, मैकेनिक डीजल, कारपेंटर, टीडीएम, शीट मेटर, प्लंबर एमएईई, एमएमवी, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक में 2 साल/1 साल का फुल टाइम आईटीआई किया हो।

कैंडिडेट ने अंतिम तिथि से तीन साल की अवधि के भीतर ही एजुकेशनल क्वालिफिकेशन हासिल कर ली हो। इसके अलावा अन्य कोई अनुभव नहीं चाहिए। जो अभ्यर्थी अभी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं या जिनकी उम्र 17 साल पूरी नहीं हुई वो अप्रेंटिसशिप नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा जो अभ्यर्थी पहले ही अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग ले चुके हैं, वो भी योग्य नहीं होंगे।

बीईएमएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

बीईएमएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए सीटों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, जिसमें रिपोर्ट करने वाले और योग्यता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। फाईनल क्वालिफाइंग परीक्षा में अंकों के आधार पर प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम क्रमवार होंगे। इसके लिए कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। इसके बाद कैंडिडेट्स को उनकी पसंद के मुताबिक ट्रेनिंग लोकेशन दी जाएगी।

मासिक स्टाइपेंड कितना मिलेगा?

ग्रेजुएट (टेक्निकल) इंजीनियरिंग डिग्री : ₹12,300/-

ग्रेजुएट (जनरल): ₹12,300/-

डिप्लोमा : ₹10,900/-

आईटीआई फुल टाइम : ₹9600 या ₹10, 560 (ट्रेड पर बेस्ड)

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन/ NATS/NAPS एनरोल्ड नंबर, एजुकेशन क्वालिफिकेशन से जुड़ी मार्कशीट, एससी/एसटी सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ, आईडी प्रूफ आदि की जरूरत पड़ेगी। इसीलिए इन्हें पहले ही तैयार कर लें।

इसके बाद आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को पहले ITI के लिए NAPS पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in, डिग्री/डिप्लोमा के लिए NATS पोर्टल nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद कंपनी की वेबसाइट recruitment.bemlindia.in पर जाकर अप्रेंटिस वाले सेक्शन में जाकर एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा होगा। आवेदन करने की कोई फीस नहीं है, ऐसे में अभ्यर्थी बिना किसी शुल्क के फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।

UPSC CSE Mains 2026: सीएसई उम्मीदवार 31 अगस्त से प्रश्नपत्र को दे सकेंगे चुनौती, 4 सितंबर तक खुला रहेगा क्यूपीआरईपी पोर्टल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।