Get App

BHEL Vacancy 2026: आईटीआई वालों के लिए 380 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

BHEL Vacancy 2026: बीएचईएल में 380 पदों पर आईटीआई डिप्लोमा धारकों के लिए भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, सीधे मेरिट के आधार पर नियुक्ति होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2026 पर 7:30 AM
BHEL Vacancy 2026: आईटीआई वालों के लिए 380 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तक होनी चाहिए।

BHEL Vacancy 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) आईटीआई कर चुके युवाओं के लिए अप्रेंटिस भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत 380 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बीएचईएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत फ्रेशर भी आवेदन कर 12 महीने की ट्रेनिंग के दौरान बीएचईएल जैसी दमदार संस्था में काम करते हुए अच्छा अनुभव ले सकते हैं। बीएचईएल की इस अप्रेंटिसशिप की खास बात यह है कि इसके लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट आधार पर किया जाएगा, कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

चयनित उम्मीदवारों के लिए खाने-पीने और हॉस्टल की सुविधा भी दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस ट्रेड अप्रेंटसशिप के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने का लिंक खुला हुआ है। इस अप्रेंटिसशिप में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि 12 सितंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले RDSE (NAPS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

09 ट्रेड में होगी अप्रेंटिस भर्ती

यह अप्रेंटिसशिप फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मोटर मैकेनिक समेत 09 ट्रेड के लिए निकाली गई है। चयन प्रक्रिया में कोई भी लिखित परीक्षा नहीं रखी गई है। क्वालिफाइंग योग्यता में आए नंबरों के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

बीएचईएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए योग्यता

शैक्षिक योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) पास की हो। साथ में NCVT/SCVT से फुल टाइम आईटीआई कोर्स किया हो। वेल्डर ट्रेड के लिए केवल NCVT से प्राप्त ट्रेड सर्टिफिकेट ही वैलिड होगा।

उम्र सीमा : उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तक होनी चाहिए। यह उम्र सीमा सामान्य श्रेणी वालों के लिए है। वहीं, एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी (एनसीएल) को 03 साल , पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल की नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें