DRDO Vacancy 2026: डीआरडीओ कर रहा ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती, रक्षा मंत्रालय के संस्थान में अनुभव के साथ हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

DRDO Vacancy 2026: रक्षा मंत्रालय के अधीन संस्थान डीआरडीओ ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती की घोषणा की है। इसके तहत योग्य उम्मीदवारों को सरकारी संस्थान में अनुभव के साथ-साथ स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें

अपडेटेड Aug 25, 2026 पर 7:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आवेदन अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 या इससे पहले ही किए जा सकेंगे।

DRDO Vacancy 2026: ग्रेजुएशन कर चुके हैं और सरकारी संस्थान में नौकरी या अनुभव लेने की इच्छा रखते हैं, तो यह मौका आपके लिए हो सकता है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन डिफेंस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने अप्रेंटिस भर्ती की घोषणा की है। यह अप्रेंटिसशिप डीआरडीओ के बायोडिफेंस इंस्टीट्यूट के तहत ऑफर की जा रही है। इस भर्ती के लिए स्नातक कर चुके उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हैं। खासकर फ्रेशर ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा मौका हो सकता है।

डीआरडीओ के डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ बायोडिफेंस टेक्नोलॉजी (DIBT) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप सीटों को भरने की घोषणा की है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in की मदद से आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 या इससे पहले ही किए जा सकेंगे। फॉर्म ऑफलाइन भेजना होगा।

डीआरडीओ अप्रेंटिस 2026: ये होंगे आवेदन के योग्य

डीआरडीओ में अप्रेंटिस की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। यह भर्ती माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, फूड साइंस और टेक्नोलॉजी, लाइफ साइंसेज, पॉलीमर साइंस आदि विषयों के लिए है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने बीएससी फुल टाइम (रेगुलर) कोर्स फर्स्ट डिवीजन से पास किया है, आवेदन कर सकते हैं। बीई/बीटेक फुल टाइम कोर्स फर्स्ट डिवीजन से करने वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात ये है कि अभ्यर्थी ने बीएसस/बी.ई/बीटेक की डिग्री 2022, 2023, 2024, 2025 और 2026 में पास की हो, तभी वो आवेदन के पात्र होंगे। 2022 से पहले ग्रेजुएशन करने वाले योग्य नहीं माने जाएंगे।

डीआरडीओ अप्रेंटिस भर्ती 2026: जरूरी डिटेल्स


संगठन डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ बायोडिफेंस टेक्नोलॉजी (DIBT), DRDO

पद : ग्रेजुएट अप्रेंटिस

सीटें : 06

विज्ञापन संख्या : DIBT/HRD/APPR/2026-27

अप्लाई करने की आखिरी तारीख : 15 सितंबर 2026

स्टाइपेंड कितना मिलेगा : 12,300/-

ट्रेनिंग कितने महीने की होगी : 12 महीने

कहां भेजना होगा फॉर्म

नोटिस में दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स, 10वीं, 12वीं मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक, ग्रेजुएशन की डिग्री आदि को डीआरडीओ के ऑफिस भेजना होगा। पता है, सेंटर हेड, डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ बायोडिफेंस टेक्नोलॉजी (DIBT), DRDO, सिद्धार्थनगर, मैसूर 570011। हार्ड कॉपी में सभी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी भी होनी चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के समय पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी जमा कराना होगा। अप्रेंटिस की सीटें डीआईबीटी द्वारा बढ़ाई-घटाई भी जा सकती हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।

AI के दौर में भी नहीं घटेगी इन 5 नौकरियों की मांग! जानिए बिना टेक डिग्री के कैसे बनाएं शानदार करियर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।