Bihar DElEd Admission 2026: शिक्षा के क्षेत्र से लगाव है और इसमें अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बहुत अच्छा मौका दिया है। बिहार डीएलएड पाठ्यक्रम के सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीएसईबी ने डीएलएड कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आज यानी 11 दिसंबर 2025 से आवेदन शुरू हो गए हैं। डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 24 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bsebdeled.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता : बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा हिस्सा लेने के लिए आवेदक को 12वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5% की छूट दी गई है। मौलवी की परीक्षा 50% अंकों के साथ पास करने वाले उम्मीदवार भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा : इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए, वो भी प्रवेश वर्ष के पहले महीने की पहली तारीख को।
जनरल हिंदी / उर्दू – 25 सवाल
रीजनिंग व एनालिटिकल एबिलिटी – 10 सवाल
प्रवेश परीक्षा में कम से कम होने चाहिए इतने अंक
बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार को कम से कम 35% अंक लाने होंगे। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 30% की सीमा तय की गई है।
डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मेरिट कम चॉइस के आधार पर कॉलेज का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए समिति द्वारा अलग से प्रेस रिलीज भी जारी की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से कक्षा 8वीं तक के टीचर की भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, उनके लिए टीईटी पास करना अनिवार्य होगा।
30000 सीटों पर प्रवेश के लिए करें आवेदन
इस परीक्षा के जरिए सफल उम्मीदवार प्रदेश के 306 कॉलेजों में 30000 से अधिक सीटों पर प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। डीएलएड कोर्स में प्रवेश देने वाले कॉलेजों के के नाम और उनमें मौजूद सीटों की संख्या की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।