Get App

Bihar Police ASI Operation Result 2026: आधिकारिक वेबसाइट पर इस तरह चेक करें प्री परीक्षा की मेरिट लिस्ट, 462 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

Bihar Police ASI Operation Result 2026: बीपीएसएससी ने बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन भर्ती प्री परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नाम और रोल नंबर देख सकते हैं। आइए जानें कैसे देखें अपना रिजल्ट

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2026 पर 12:49 PM
Bihar Police ASI Operation Result 2026: आधिकारिक वेबसाइट पर इस तरह चेक करें प्री परीक्षा की मेरिट लिस्ट, 462 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
बीपी एएसआई (ऑपरेशन) प्री परीक्षा 22 जुलाई, 2026 को एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी।

Bihar Police ASI Operation Result 2026: बिहार पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) की प्राथमिक लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इनके लिए जरूरी अपडेट है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (BPSSC) ने इन उम्मीदवारों का इंतजार को खत्म करते हुए बीपी एएसआई (ऑपरेशन) प्राथमित लिखित परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम बिहार पुलिस रेडियो में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) की 462 वैकेंसी पर भर्ती के लिए घोषित किया गया है। प्री परीक्षा 22 जुलाई, 2026 को एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 1,03,248 उम्मीदवार तय किए गए थे, जबकि 42,595 कैंडिडेट शामिल हुए। मूल्यांकन के बाद, 41,605 कैंडिडेट को भर्ती प्रक्रिया के लिए चुना गया। मेरिट और रिजर्वेशन क्राइटेरिया के आधार पर, 6,748 कैंडिडेट को मुख्य लिखित प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए चुना गया है।

बिहार पुलिस एएसआई रिजल्ट 2026: सिलेक्शन डिटेल्स देखें

आयोग ने उन उम्मीदवारों के रोल नंबर की लिस्ट जारी कर दी है जिन्हें मुख्य लिखित परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। उम्मीदवार ध्यान दें कि यह लिस्ट मेरिट लिस्ट अंतिम नहीं है और इसमें सिर्फ अगले चरण के लिए चुने गए लोगों के नाम हैं।

कुल पद : 462

शेड्यूल किए गए कैंडिडेट : 1,03,248

कैंडिडेट शामिल हुए : 42,595

कैंडिडेट का मूल्यांकन किया गया : 41,605

सब समाचार

+ और भी पढ़ें