HP High Court Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 388 पदों निकली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

HP High Court Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 388 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए क्लर्क, कोर्ट मैनेजर और स्टेनोग्राफर सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Aug 13, 2026 पर 7:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उम्मीदवार ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लिकेशन (ORA) के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

HP High Court Vacancy 2026: हिमचल प्रदेश में सरकारी नौकरी के मौकों के लिए आस लगाए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के हाईकोर्ट ने क्लर्क, चपरासी, स्टेनोग्राफर और कोर्ट मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 388 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कोर्ट की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लिकेशन (ORA) के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

एचपी हाईकोर्ट भर्ती 2026: जरूरी योग्यता

शैक्षिक योग्यता

कोर्ट मैनेजर : उम्मीदवारों का किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही, किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री और प्रोसेस मैनेजमेंट, आईटी सिस्टम मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, या फाइनेंशियल मैनेजमेंट में कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

क्लर्क/प्रूफ रीडर : कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए, साथ ही कंप्यूटर की सामान्य जानकारी भी होनी चाहिए।

स्टेनोग्राफर ग्रेड-III: कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए।


ड्राइवर : कैंडिडेट के पास वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस के साथ मैट्रिकुलेशन और कम से कम 3 साल का ड्राइविंग एक्सपीरियंस होना चाहिए।

प्रोसेस सर्वर/ग्रुप डी पोस्ट : कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 क्वालिफाइड होना चाहिए।

उम्र सीमा : कोर्ट मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए 25-35 वर्ष तक उम्र रखी गई है। इसके अलावा अन्य पद के लिए अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों की उम्र 18-45 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं, हिमाचल प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, पीएच उम्मीदवार 18-50 वर्ष तक आवेदन के योग्य हैं। राज्य के सरकारी कर्मचारी भी 50 वर्ष तक इस वैकेंसी में शामिल हो सकते हैं। अधिकतम उम्र में हिमाचल प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी को 5 साल की छूट मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट 2026: पदों का ब्योरा

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने किस पद के लिए कितनी रिक्तियां निकाली हैं और उसके लिए योग्यता क्या मांगी गई है ये डिटेल्स आप नीचे टेबल से देख सकते हैं।

पद वैकेंसी

कोर्ट मैनेजर (ग्रुप बी): 05

क्लर्क (ग्रुप सी): 141

स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (ग्रुप सी): 79

ड्राइवर (ग्रुप सी): 09

प्रोसेस सर्वर (ग्रुप डी): 65

चपरासी/ऑर्डरली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी/चौकीदार-कम सफाई कर्मचारी आदि (ग्रुप डी): 89

कुल पद : 388

हाई कोर्ट वेतन का पदवार विवरण

इस भर्ती में ग्रुप बी से लेकर ग्रुप डी तक सभी के पदों पर भर्ती की जा रही है। सभी के लिए सैलरी भी अलग-अलग तय की गई है।

  • कोर्ट मैनेजर को पे लेवल-16 के मुताबिक 48,700- 1,54,300/- रुपये मंथली सैलरी मिलेगी।
  • क्लर्क को पे लेवल-03 पर 20,200-64,000/- रुपये पे मैट्रिक्स प्रति माह वेतन मिलेगा।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-III को पे लेवल-06 पर 25,600-81,200/- रुपये और ड्राइवर की लेवल-05 पर 21,300-67,800/- मंथली सैलरी होगी।
  • प्रोसेस सर्वर को पे-लेवल 1 को 18,000-56,900/- रुपये और चपरासी/चौकीदार/सफाई कर्मचारी/चौकीदार कम-सफाई कर्मचारी को पे-लेवल 01 पर 18,000-56,900/-रुपये सैलरी तय की गई है।

एचपी हाईकोर्ट भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए (अनारक्षित) उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश के एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीएच कैंडिडेट्स के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। ध्यान रखें कि बिना शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं होगा। फॉर्म भरते समय हर जानकारी सही भरें। फॉर्म भरने के दौरान फोटो 20 से 50kb में , हस्ताक्षर 10-20kb, 10वी की मार्कशीट 100-500 kb में और अन्य दस्तावेज 100kb से 2 mb में अपलोड करने होंगे।

RPSC 1st Grade Result 2026: आरपीएससी ने कॉमर्स और इंग्लिश विषयों का 1st ग्रेड टीचर रिजल्ट जारी कर दिया है, वेबसाइट पर देखें मेरिट लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।