CSBC Bihar Police Constable Bharti 2025: बिहार में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी कर दी है। बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- csbc.bihar.gov.in से स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की भी घोषणा कर दी है। एडमिट कार्ड एग्जाम से ठीक 7 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हें डाउनलोड कर प्रिंट निकालना अनिवार्य है। एग्जाम डेट के हिसाब से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
16 जुलाई को होने वाले एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 9 जुलाई को जारी होगा। जबकि 20 जुलाई के एग्जाम के लिए 13 जुलाई को एडमिट जारी किया जाएगा। इसी तरह, 23 जुलाई की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 जुलाई को रिलीज की जाएगी।
वहीं, 27 जुलाई की परीक्षा का 20 जुलाई को घोषित होगा। इसके अलावा 30 जुलाई के एग्जाम का 23 जुलाई को और 3 अगस्त को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 27 जुलाई को जारी किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत बिहार पुलिस और बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) में कुल 19,838 कांस्टेबल पदों पर नियुक्ति करनी है।
इन पदों के लिए 12वीं यानी इंटरमीडिएट पास या फिर बिहार मदरसा बोर्ड से मौलवी, शास्त्री-आचार्य (अंग्रेजी सहित) या इसके समकक्ष डिग्री वाले उम्मीदवार हकदार होंगे। बिहार पुलिस परीक्षा के लिए राज्यभर में 38 जिलों में एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।
ऐसे चेक करें अपना एग्जाम सिटी डिटेल्स
- सिटी स्लिप चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर दिख रहे 'Click here to Know Your Examination Details and Download e-Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा सबमिट करें।
- इसके सबमिट करते ही आपकी एग्जाम सिटी स्लिप की जानकारी आपके स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- अब आप एग्जाम सिटी स्लिप आराम से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही भविष्य की जरूरतों के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।