Bombay High Court Recruitment 2025: बॉम्बे हाई कोर्ट में निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन करने की लास्ट डेट

Bombay High Court Recruitment 2025: सरकार नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में बंपर भर्तियां निकली हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन 15 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे।

अपडेटेड Dec 10, 2025 पर 3:09 PM
Story continues below Advertisement
इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।

Bombay High Court Recruitment 2025: सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनहरा अवसर मिल सकता है। यहां विभिन्न पदों पर बंप भर्ती की तैयारी है, जिसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 05 जनवरी, 2026 तक इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें, बॉम्बे हाई कोर्ट में क्लर्क, प्यून, ड्राइवर, स्टेनो लोअर और स्टेनो हायर के कुल 2381 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार बॉम्बे हाई कोर्ट में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

श्रेणी अनुसार पदों की संख्या

बॉम्बे हाई कोर्ट में कुल 2381 पदों पर भर्ती की जानी है। इनके लिए श्रेणी अनुसार रिक्तियों की जानकारी यहां दी गई है :

  • क्लर्क 1382
  • प्यून 887
  • ड्राइवर 37
  • स्टेनो लोअर 56
  • स्टेनो हायर 19

पात्रता मानदंड


शैक्षिक योग्यता : क्लर्क और स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण किया हो और टाइपिंग की भी जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा, प्यून के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा दसवीं उत्तीर्ण होनी चाहिए।

उम्र सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में पदानुसार पूरी जानकारी देख सकते हैं।

आवेदन के लिए ये करना होगा

बॉम्बे हाई कोर्ट आवेदन की विंडो 15 दिसंबर को खोलेगा। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए जा रहे स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकेंगे।

  • ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता की जानकारी, मोबाइल नबंर और ईमेल आदि को दर्ज करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, क्लर्क पदों के लिए इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Naukri Jobspeak Data : अक्टूबर की गिरावट के बाद नवंबर में नौकरियों ने पकड़ी रफ्तार, दिखी 23% ग्रोथ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।