इस दिन जारी होगा बीपीएससी 71वीं सीसीई एग्जाम का एडमिट कार्ड, इन आसान तरीकों से करें डाउनलोड

BPSC 71st Prelims Admit Card 2025: BPSC 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 6 सितंबर को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर पाएंगे

अपडेटेड Sep 04, 2025 पर 10:36 PM
Story continues below Advertisement
BPSC की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक एग्जाम 13 सितंबर को आयोजि किया जाएगा

BPSC 71st Prelims Admit Card 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक एग्जाम 2025 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। फॉर्म के लिए अप्लाई किए उम्मीदवार इसके एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 6 सितंबर को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

BPSC की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक एग्जाम 13 सितंबर से दो शिफ्टों में सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड


इन आसान स्टेप की मदद से डाउनलोड करे BPSC 71वीं CCE प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड

स्टेप 1: सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए लिंक “BPSC 71वीं CCE प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025” पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपनी लॉगिन जानकारी भरें और सबमिट करें।

स्टेप 4: एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा अपनी डिटेल्स चेक कर इसे डाउनलोड कर लें।

स्टेप 5: भविष्य की जरुरत के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।

कितने पदों पर निकली वैकेंसी

आयोग ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) में रिक्तियों की संख्या 1250 से बढ़ाकर अब 1264 कर दी है। इसमें पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के 14 नए पद भी जोड़े गए हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की दो कॉपियां लेकर आना जरूरी है, जिनमें से एक पर हस्ताक्षर करके उसे परीक्षा केंद्र पर निरीक्षक को जमा करना होगा। एग्जाम में पास हुए उम्मीदवारों को शिक्षा, वित्त, राजस्व, गृह, समाज कल्याण समेत कई विभागों और राज्य चुनाव आयोग में पदों पर नियुक्ति मिलेगी।

कितने चरण में होगा एग्जाम

नोटिस के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और 11:05 बजे तक अपनी सीट पर बैठ जाना होगा, ताकि अधिकारियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और फेस रिकग्निशन की प्रक्रिया समय पर पूरी करने में आसानी हो। बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को आगे मुख्य मेंस एग्जाम और फिर इंटरव्यू देना होगा।

SBI PO Mains Admit Card 2025: एसबीआई पीओ मेंस का एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

MoneyControl News

MoneyControl News

Tags: #jobs

First Published: Sep 04, 2025 10:36 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।