बिहार के AEDO के पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, इतनी होगी सैलरी

बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर 27 अगस्त से 26 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता की जानकारी नोटिस में दी गई है

अपडेटेड Aug 23, 2025 पर 10:50 PM
Story continues below Advertisement
आइए जानते हैं क्या है इसमें आवेदन करने की योग्यता

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस पद के इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। जारी नोटिस के मुताबिक, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी और इसमें आवेदन करने की आखिरी डेट 26 सितंबर 2025 है। आइए जानते हैं क्या है इसमें आवेदन करने की योग्यता

कितनी होगी सैलरी

जारी नोटिस के मुताबिक चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 में 29,200 रुपये का मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले वेतन संशोधनों के अनुसार इसमें बदलाव भी हो सकता है। इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, अगर पहचान प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड नहीं जोड़ा जाता है, तो बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए अतिरिक्त 200 रुपये का भुगतान करना होगा।


कितनी है आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। 1 अगस्त 2025 तक आवेदन करने वालों की उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 37 साल (सामान्य वर्ग पुरुष) होनी चाहिए। ओबीसी/ईबीसी (पुरुष और महिला) और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल रखी गई है, जबकि एससी/एसटी (पुरुष और महिला) उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 42 साल तय की गई है।

कैसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले ऑब्जेक्टिव प्रकार की रिटन एग्जाम होगी, जिसमें तीन पेपर शामिल होंगे। प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा और उसकी अवधि दो घंटे तय की गई है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें एप्लिकेशन में दिए गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट की मूल प्रतियां दिखानी होंगी। इसके बाद आयोग लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी करेगा।

कैसे करें इसके लिए आवेदन

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर दिखाई दे रहे 'सहायक शिक्षा विकास अधिकारी पद' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करने के बाद लॉगिन करें।

स्टेप 4: इसके बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 5: इसके बाद सभी डिटेल्स की जांच कर लें।

स्टेप 6: भविष्य की जरुरत के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

RRB ALP 2025: जारी हुई पुन: परीक्षा की सिटी इनटिमेशन स्लिप, 27 अगस्त से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।