BPSC PO Exam Date 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक नोटिस जारी कर बताया है कि अभियोजन अधिकारी (PO) के पद के लिए प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा 15 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में होगी। यह परीक्षा पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और नालंदा समेत जिलों के परीक्षा केंद्रों पर होगा। बीपीएससी में अभियोजन अधिकारी के लिए कुल 300 पदों की घोषणा की गई है। बीपीएससी पीओ के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 को खत्म हुई थी। बीपीएससी पीओ चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के तीन चरण होते हैं। प्रीलिम्स ऑफलाइन होगा और इसमें दो पेपर होंगे- जनरल स्टडीज और लॉ।
बीपीएससी पीओ परीक्षा तारीखरी 2026 नोटिस
बिहार लोक सेवा आयोग 15 जुलाई को बीपीएससी अभियोजन अधिकारी प्रीलिमिनरी परीक्षा 2026 आयोजित करेगा। बीपीएससी ने 02 जुलाई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर परीक्षा तारीख का नोटिस जारी किया है।
बीपीएससी पीओ परीक्षा कार्यक्रम 2026
बिहार पीओ प्रारंभिक परीक्षा 15 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में पेपर 1 और पेपर 2 के लिए होगी। पेपर 1 में जनरल स्टडीज और पेपर 2 में लॉ शामिल है। एग्जाम शेड्यूल यहां देखें :
15.07.2026 पेपर 1 (जनरल स्टडीज) पेपर 2 (लॉ)
बीपीएससी पीओ प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2026
बीपीएससी पीओ प्रीलिम्स एग्जाम में दो पेपर होते हैं- जनरल स्टडीज और लॉ। प्रीलिम्स में दोनों पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। एग्जाम पैटर्न यहा देखें।
एग्जाम का नाम अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा 2026
पेपर्स दो- पेपर 1 और पेपर 2
सवालों की संख्या पेपर 1: 100
बीपीएससी पीओ 2026 चयन प्रक्रिया