BPSC TRE 4.0: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा 4.0 (TRE 4.0) के लिए अवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद लगाए उम्मीदवारों के लिए यह खबर बड़ा झटका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने टीआरई 4.0 के लिए आवेदन प्रकिया स्थगित कर दी है। 1 सितंबर से शुरू होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को बीपीएससी ने प्रोसिजरल बदलावों का हवाला देते हुए स्थगित कर दिया है। बीपीएससी टीआरई 4.0 के माध्यम से बिहार के स्कूलों में 32,388 शिक्षकों की भर्ती होनी है।
आयोग ने अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के लिए नई तारीख नहीं बताई है। आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि बीपीएएसी टीआरई 4.0 भर्ती 2026 के लिए आवेदन की नई तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी। उम्मीदवारों को अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in देखते रहना चाहिए। उम्मीद है कि आयोग अपने आधिकारिक भर्ती नोटिस के जरिए बदली हुई तारीखों की घोषणा करेगा। कैंडिडेट्स को अपने आवेदन जमा करने या भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी दूसरी तैयारी करने से पहले अपडेट के लिए बीपीएससी वेबसाइट देखते रहना चाहिए। ताजा नोटिस 31 अगस्त, 2026 का है, और इसे बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन, पटना के एग्जामिनेशन कंट्रोलर ने जारी किया है।
बिहार लोक सेवा आयोग ने पहले बताया था कि टीआरई 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी और 30 सितंबर 2026 अंतिम तिथि होगी। फीस पेमेंट विंडो एक दिन पहले, 29 सितंबर 2026 को बंद होने वाली थी। लिखित परीक्षा का आयोजन 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच किया जाना था। आवेदन प्रक्रिया स्थगित करने के बाद अब पूरा शेड्यूल बदलेगा।
क्या है बीपीएससी टीआरई 4.0?
बीपीएससी टीआरई बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का चौथा चरण है। इसे बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के तहत शिक्षक पदों को भरने के लिए आयोजित किया जाता है। इस भर्ती में कक्ष 1 से कक्षा 12 तक के शिक्षक पद शामिल हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी एकेडमिक क्वालिफिकेशन के साथ वैलिड सीटीईटी, बीटीईटी, या एसटीईअी सर्टिफिकेट की जरूरत होती है।