BSF GD Constable Recruitment: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत जीडी कांस्टेबल भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत ग्रुप ‘C’ कांस्टेबल के कुल 391 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पद के इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत आज यानि 16 अक्टूबर से हो चुकी है। इसमें आवेदन करने की लास्ट डेट 4 नवंबर 2025 रखी गई है।
