Credit Cards

Territorial Army Recruitment 2025: राज्य के हिसाब से भर्ती का कार्यक्रम हुआ जारी, देखें आपके राज्य में कब होगी टेरिटोरियल आर्मी भर्ती

Territorial Army Recruitment 2025: टेरिटोरियल आर्मी में रैली भर्ती का राज्यवार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत 792 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का पहले फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होगा, उसके बाद लिखित परीक्षा ली जाएगी।

अपडेटेड Oct 16, 2025 पर 2:01 PM
Story continues below Advertisement
टेरिटोरियल आर्मी में भर्ती के तहत पहले अभ्यर्थियों का फिजिकल और मेडिकल परीक्षा होगा।

Territorial Army Recruitment 2025: ये उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका हो सकता है, जो सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके तहत भर्ती किए गए अभ्यथियों को देश के विभिन्न राज्यों में यूनिटों में नियुक्त किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टेरिटोरियल आर्मी में सैनिक, सोल्जर क्लर्क के 792 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस प्रक्रिया के तहत पहले अभ्यर्थियों का फिजिकल और मेडिकल परीक्षा होगा। इसके बाद इसमें सफल उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी। चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के बाद जारी की जाएगी। अभी टेरिटोरियल आर्मी में रैली भर्ती के लिए राज्यवार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह रैली भर्ती नवंबर से दिसंबर के बीच कार्यक्रम के अनुसार राज्यों में कराई जाएगी।

मध्य कमान में होगी नियुक्ति

टेरिटोरियल आर्मी के इस भर्ती के जरिये कुल 792 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को मध्य कमान (जोन-2) में नियुक्ति दी जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

पद का नाम पदों की संख्या


  • सैनिक (सामान्य ड्यूटी) 752
  • सैनिक (सर्वे) 06
  • सैनिक (रीग) 07
  • सैनिक (शैफ स्पेशल) 01
  • सैनिक (कुछ सेवा) 02
  • सैनिक (रैलयवी) 02
  • सैनिक (कम्पवायर बटालियरी) 02
  • सैनिक (कारीगर लकड़ी) 02
  • सैनिक (हेल्थ ट्रेजर) 03
  • सैनिक (दर्जी) 01
  • हाउस क्रोयर 10
  • सैनिक (मेष) 04

राज्यों के अनुसार इस तरह होगी रैली भर्ती

टेरिटोरियल आर्मी भर्ती पहले चरण की प्रक्रिया राज्यों के अनुसार अलग-अलग तारीख में होगी।

  • 15 नवंबर से 14 दिसंबर 2025: बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान
  • 28 नवंबर से 10 दिसंबर 2025: दिल्ली एवं हरियाणा राज्य
  • 15 नवंबर से 1 दिसंबर 2025: गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, तेलंगाना, दमन एवं दीव, दादरा नगर हवेली, पुडुचेरी, लक्षद्वीप

कैसे होगा चयन

इस भर्ती के लिए पहले तय तिथियों में रैली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं चिकित्सा जांच की जाएगी। इस चरण में सफल अभ्यर्थी भर्ती के अगले चरण लिखित परीक्षा के लिए सफल माने जायेंगे। इसके बाद, सफल उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी, जिसमें जगह पाने वाले अभ्यर्थियों का खाली पदों पर चयन किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।

Assistant Professor Jobs 2025: डीयू में योग्यता के आधार पर बनें असिस्टेंट प्रोफेसर, मिलेगी इतनी सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।