BSF Constable Tradesmen Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कांस्टेबल के 3,588 पदों पर भर्ती निकाली है। बीएसएफ ने एक शॉर्ट नोटिस के माध्यम से वर्ष 2025 के लिए कांस्टेबल ट्रेड्समैन की भर्ती की घोषणा की है। मोची, दर्जी, बढ़ई आदि जैसे अन्य के लिए कुल 3,588 पद उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान में पुरुषों के लिए 3,406 और महिलाओं के लिए 182 पद रिजर्व हैं।