BOB LBO Recruitment 2025 अब इस डेट तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नई तारीख

BOB LBO Recruitment 2025: BOB LBO Recruitment 2025 ने लोकल बैंक अधिकारी (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। कैंडिडेट अब बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 3 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

अपडेटेड Jul 23, 2025 पर 12:50 PM
Story continues below Advertisement

BOB LBO Recruitment 2025 ने लोकल बैंक अधिकारी (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। बैंकिंग सेक्टर में कॅरियर बनाने के इच्छुक नौजवानों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। योग्य कैंडिडेट अब बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 3 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। पहले इस पद के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2025 थी। इसके जरिए 2500 एलबीओ पदों पर भर्ती की जानी है।

BOB LBO Recruitment 2025 पात्रता नियम इस प्रकार है :

उम्र सीमा : एप्लिकेंट की उम्र 1 जुलाई 2025 को 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। रिजर्व श्रेणी के कैंडिडेट को ऊपरी उम्र सीमा में राहत दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता : इस पद के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD) सहित किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटिंग, इंजीनियरिंग या मेडिसिन जैसे प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन रखने वाले युवा भी इसके तहत अप्लाई कर सकते हैं।

कुल 2500 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 2500 एलबीओ के पद भरे जाएंगे। कुल 2500 वेकेंसी में से 1043 पद जनरल कैटेगरी के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा, 367 पद अनुसूचित जाति (SC), 178 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 667 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 245 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। चुने गए उम्मीदवार एक साल की प्रोबेशन अवधि पर रखे जाएंगे। इस दौरान उनके कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा।


इतने नंबर होना जरूरी

हर कैटेगरी के लिए कम से कम पासिंग मार्क्स की सीमा यहां बताई जा रही है।

  • सामान्य/ईडब्लूएस : 40%
  • रिजर्व श्रेणी : 35%

ये है एप्लिकेशन फीस

सामान्य, ईडब्लूएस और ओबीसी श्रेणी के कैंडिडेट को 800 रुपय एप्लिकेशन फीस अदा करनी होगी, जबकि एससी, एसटी, पीडब्लूडी, ईएसएम और महिला उम्मीदवारों से 175 रुपये लिए जाएंगे।

48,480 मिलेगी बेसिक सैलरी

चुने गए कैंडिडेट असिस्टेंट मैनेजर (स्केल-1) के पद पर नियुक्त किए जाएंगे। इस पद पर उन्हें 48,480 से 85,920 रुपये रुपये तक वेतन मिलेगा। शुरुआत में बेसिक सैलरी 48,480 रुपये होगी, जो कुछ साल बाद तय राशि के अनुसार बढ़ती जाएगी।

इस तरह करें अप्लाई :

  • चरण 1: बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  • चरण 2: इसके बाद, करियर टैब में, ‘करंट ऑपरचुनिटीज’ पर जाएं।
  • चरण 3: अब, ‘बैंक ऑफ बड़ौदा में नियमित आधार पर लोकल बैंक अधिकारियों (LBO) की भर्ती BOB/HRM/REC/ADVT/2025/05’ टैब के तहत ‘अप्लाई नाउ’ पर क्लिक करें।
  • चरण 4: इसके बाद, एप्लिकेशन फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्युमेंट अपलोड करें, फीस अदा करें और फिर जमा करें।
  • चरण 5: कनफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

RSSB VDO Vacancy 2025 : पास है अप्लाई करने की लास्ट डेट, 850 पदों पर निकली है वेकेंसी

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 23, 2025 12:50 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।