Get App

BSSC Vacancy 2026: बिहार में पंचायत सचिव के 3500 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए जल्दी करें आवेदन, 31 जनवरी तक है मौका

BSSC Vacancy 2026: बिहार में पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिव के 3500 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस पदों के लिए इंटर पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 70,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। जानिए कैसे करें आवेदन

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 3:09 PM
BSSC Vacancy 2026: बिहार में पंचायत सचिव के 3500 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए जल्दी करें आवेदन, 31 जनवरी तक है मौका
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है।

BSSC Vacancy 2026: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) में इंटर पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हें। इसके तहत पंचायती राज विभाग द्वितीय में पंचायत सचिव के 3532 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के जरिए की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlinebssc.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार राज्य के मूल निवासियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़कर 29 जनवरी 2026 हो गई है। पहले यह तिथि 13 जनवरी 2026 थी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है। इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

योग्यता

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं पास या समकक्ष योग्यता हो।
  • कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग आती हो।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें