RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRBs) ने 19 जनवरी को CEN नंबर 09/2025 के तहत आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। आरआरबी ने आधिकारिक नोटिस जारी कर लेवल-1 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख में बदलाव की घोषणा की है। यह भर्ती अभियान भारतीय रेलवे में एक स्थिर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है।
नोटिस के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जो पहले 21 जनवरी 2026 से शुरू होनी थी, अब 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस तारीख से आधिकारिक पोर्टल www.rrbapply.gov.in पर 02 मार्च 2026 (रात 23:59 बजे तक) तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 भर्ती प्रक्रिया के तहत भारत में विभिन्न रेलवे जोन में लेवल 1 पदों के लिए 22,000 वैकेंसी की घोषणा की गई है। बता दें, आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पहले 21 जनवरी 2026 से शुरू होना था। वहीं, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 तय की गई थी।
अपडेट कर लें आधार कार्ड और फोटो
आरआरबी ने कहा है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले उम्मीदवार अपने आधार कार्ड की डिटेल्स और फोटो अपडेट करा लें। आधार कार्ड पर नाम और जन्मतिथि 10वीं कक्षा के प्रमाणपत्र के अनुसार होनी चाहिए। आवेदन अगर आधार से सत्यापित नहीं होगा तो भर्ती प्रक्रिया में हर चरण पर एक अतिरिक्त जांच के कारण समय लगेगा।
आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती के लिए योग्यता
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
डॉक्यूमेंट का नाम आकार फाइल फॉर्मेट फाइल साइज अतिरिक्त निर्देश
आरआरबी ग्रुप डी 2026 भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरते आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। सीबीटी में शामिल होने के बाद, लागू बैंक चार्ज काटने के बाद फीस का एक हिस्सा रिफंड कर दिया जाएगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। बैंक चार्ज काटने के बाद 400 रुपये रिफंड होगा। PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, पूर्व सैनिक, SC/ST, अल्पसंख्यक, EBC उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। बैंक चार्ज काटने के बाद इन्हें 250 रुपये रिफंड होंगे।