UPSC CSE interview 2025 reschedule: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की परीक्षा का अंतिम चरण इंटरव्यू या पर्सनालिटी टेस्ट होता है। इसके आधार पर तीन चरणों की इस परीक्षा की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है। इस परीक्षा के अंतिम चरण के तौर पर 22 जनवरी को होने वाले इंटरव्यू के कार्यक्रम में आयोग ने आंशिक बदलाव किया है। आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 22 जनवरी 2026 की दोपहर की शिफ्ट में होने वाला पर्सनैलिटी टेस्ट रद्द कर दिया गया है। यह बदलाव उन उम्मीदवारों के लिए लागू होगा, जिनका इंटरव्यू 22 जनवरी 2026 को दोपहर वाली शिफ्ट में होना था।
गणतंत्र दिवस परेड की वजह से रद्द हुआ इंटरव्यू
नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड 2026 की फुल ड्रेस रिहर्सल 22 जनवरी को होना है। इसे देखते हुए यूपीएससी सीएसई 22 जनवरी 2026 को आयोजित इंटरव्यू का एक सत्र रद्द किया गया है। यह निर्णय राजधानी में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड रिहर्ल के चलते लिया गया है।
अब इस तारीख को होगा रद्द सत्र का इंटरव्यू
आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 22 जनवरी 2026 को दोपहर की शिफ्ट में होने वाला इंटरव्यू अब 27 फरवरी 2026 को फॉरनून शिफ्ट (सुबह की शिफ्ट) में आयोजित किया जाएगा।
इंटरव्यू के दिन कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी
यूपीएससी ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे इंटरव्यू के दिन सभी जरूरी मूल दस्तावेज साथ लेकर आएं। इनमें शामिल हैं
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि सभी दस्तावेज वैध और मूल हों।
8 दिसंबर से जारी है पर्सनैलिटी टेस्ट
यूपीएससी सीएसई 2025 का पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू चरण 8 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुका है और अभी जारी है। इससे पहले 11 नवंबर 2025 को आयोग ने CSE (Main) 2025 का परिणाम घोषित किया था, जिसमें 2,736 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू चरण के लिए क्वालिफाई किया था।