BPSC 71st Mains Exam Date 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की प्रिलिम्स परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। प्री परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा की तारीखें घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। बीपीएससी ने 71वीं सीसीई की मुख्य परीक्षा की आधिकारिक तारीख की घोषणा कर दी है। मुख्य लिखित परीक्षाओं का आयोजन 25 से 30 अप्रैल के बीच किया जाएगा। ये परीक्षाएं रोजाना एक ही शिफ्ट में आयोजित होंगी। इस भर्ती के तहत कुल 1,298 पद भरे जाएंगे। आइए जानें इस परीक्षा में कितने छात्र हिस्सा लेंगे, एडमिट कार्ड कब तक जारी होगा और परीक्षा का पैटर्न क्या रहेगा ?
प्री परीक्षा में सफल सभी उम्मीदवार होंगे शामिल
बीपीएससी 71वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा में करीब 13,368 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं। ये सभी उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में बैठने के योग्य हैं। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद इनका इंटरव्यू होगा और अंत में मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
एडमिट कार्ड कब और कहां से आएगा?
बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 9 से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। इस हिसाब से प्रवेश पत्र अप्रैल 2026 के दूसरे या तीसरे हफ्ते में आ सकता है। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड के साथ जरूरी निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा में हर पेपर तीन घंटे का होगा। सामान्य हिंदी क्वालीफाइंग प्रकृति का है लेकिन बाकी तीन पेपरों के अंकों से मेरिट बनेगी।
मेन्स परीक्षा में चार पेपर होंगे:
प्रीलिम्स पास उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की तैयारी में ढील नहीं बरतनी चाहिए। ये परीक्षा बिहार में सरकारी नौकरियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। मुख्य परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को बड़े पदों तक पहुंचने का अवसर मिलता है। एडमिट कार्ड आने पर उसे तुरंत डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र, तारीख, समय की जानकारी चेक करें। आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर ही नजर रखें। किसी अफवाह या फेक वेबसाइट पर भरोसा न करें।