RBI Office Attendant Recruitment 2026: अगर आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये भर्ती RBI ऑफिस अटेंडेंट पैनल ईयर 2025 के तहत की जा रही है, जिसके जरिए देशभर के अलग-अलग दफ्तरों में कुल 572 खाली पदों को भरा जाएगा। इस पद के इच्छुक RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 4 फरवरी 2026 तय की गई है।
इस भर्ती के तहत परीक्षा 28 फरवरी से 1 मार्च के बीच आयोजित किए जाने की संभावना है। कुल रिक्त पदों में 291 पद सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा 83 पद ओबीसी, 51 पद ईडब्ल्यूएस, 58 पद एसटी और 89 पद एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के रूप में लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) के लिए बुलाया जाएगा। यह टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होगा, यानी इसमें पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें। वहीं उम्मीदवारों को वैकेंसी से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
इस आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप RBI ऑफिस अटेंडेंट 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं
स्टेप 2: इसके बाद “ऑफिस अटेंडेंट के पद के लिए भर्ती – पैनल वर्ष 2025” के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर अपना डाक्युमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 4: इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
क्या है इसमें आवेदन करने की योग्यता
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन या इससे अधिक कोई भी उच्च योग्यता है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
उम्र सीमा: उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
भाषा संबंधी योग्यता: उम्मीदवार को उस राज्य या क्षेत्र की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए, जिसके लिए वह आवेदन कर रहा है। स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की क्षमता अनिवार्य है।