CBSE Recruitment 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ग्रुप ए, बी और सी श्रेणी के 124 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह पद टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए हैं। इसके तहत असिस्टेंट सेक्रेटरी, असिस्टेंट डायरेक्टर, अकाउंट्स ऑफिसर, सुपरिटेंडेंट, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार आवेदन 2 दिसंबर से शुरू हो चुकी हैं और 22 दिसंबर को रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवार इस समय तक आवेदन करने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
