CG Assistant Teacher Vacancy 2026: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए छत्तीसगढ़ से अच्छी खबर है। यहां असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इस राज्य में घोषित भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट टीचर के 2292 पदों को भरा जाएगा। राज्य के युवा लंबे समय से शिक्षकीय पदों पर भर्ती की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। विभाग ने कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की योजना बनाई गई है, जिसके पहले चरण में सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) के 2292 पदों को भरा जाएगा। इसे रोजगार के बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है। अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
