UP Home Guard Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो फटाफट ये नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने प्लाटून कमांडर/ब्लाक ऑर्गनाइजर की भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री प्राप्त और पीईटी स्कोर वाले युवा आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति यूपी होमगार्ड्स में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के पदों पर की जाएगी। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जून में शुरू होगी। अधिसूचना के अनुसार, प्लाटून कमांडर की 52 और ब्लाक ऑर्गनाइजर की 243 वैकेंसी है। आइए जानें इन पदों पर भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है और पदों का क्या विवरण है?
यूपी होमगार्ड्स में कहां-कितने पदों पर निकली भर्ती?
यूपीएसएसएससी ने यूपी होमगार्ड विभाग में कुल 295 पदों की भर्ती निकाली है। इसमें प्लाटून कमांडर के 52 पद और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 243 पद शामिल है। भर्ती को श्रेणी के आधार पर भी बांटा गया है। इसमें ब्लॉक ऑर्गेनाइजर पदों पर अनारक्षित वर्गों के लिए 98 पद, अनुसूचित जाति के लिए 48 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 2, अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 71 और आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के लिए 24 पदों को आरक्षित किया गया है। जबकि प्लाटून कमांडर के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए 23 पद, अनुसूचित जाति के लिए 11 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 1, अन्य पिछड़े वर्गों के लिए 12 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 5 पद तय किए गए हैं।
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण डेट
पीईटी स्कोर के आधार पर होगा चयन : बता दें कि इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 में शामिल हुए थे। वही उम्मीदवार यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में हिस्सा ले पाएंगे। इसके लिए पीईटी स्कोर कार्ड अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
उम्र सीमा : प्लाटून कमांडर और ब्लाक ऑर्गनाइजर पदों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल और अधिकतम 40 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार प्लाटून कमांडर और ब्लाक ऑर्गनाइजर पदों के लिए आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर कर सकेंगे। सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन के साथ ई-चालान के माध्यम से भी किया जा सकता है।