LIC HFL Junior Assistant Recruitment 2026: एलआईसी में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर पूरे देश में होगी भर्ती, जानें पदों की संख्या और आवेदन की लास्ट डेट

LIC HFL Junior Assistant Recruitment 2026: एलआईसी एचएफलएल में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पूरे देश में उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आइए जानें एलआईसी ने कितने पदों भर्ती की घोषणा की है और आवेदन की लास्ट डेट क्या है

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 1:52 PM
Story continues below Advertisement
एलआईसी एचएफएल 180 पदों पर भर्ती करेगा।

LIC HFL Junior Assistant Recruitment 2026: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए एलआईसी एचएफएल 180 पदों पर भर्ती करेगा। इस भर्ती प्रक्रिया का मकसद देश भर में कंपनी के कामकाज को मजबूत करना और युवाओं को हाउसिंग फाइनेंस क्षेत्र में एक दमदार करियर बनाने का मौका देना है।

एलआईसी एचएफएल भर्ती 2026: एक नजर में

एलआईसी एचएफएल जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन में इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधिक सभी जरूरी जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इसे देख सकते हैं।


कुल पद : 180 पोस्ट

पद का नाम : जूनियर असिस्टेंट

एप्लीकेशन मोड : सिर्फ ऑनलाइन

आवेदन शुरू होने की तारीख : 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026

आवेदन करने की आखिरी तारीख : 30 अप्रैल 2026

कंपनी के रोजाना के कामकाज का हिस्सा होंगे चयनित

एलआईसी एचएफएल भर्ती प्रक्रिया के तहत जूनियर असिस्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवार कंपनी के रोजाना के कामकाम का हिस्सा होंगे। अपने रोल में वे लोन प्रोसेसिंग, डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट, कस्टमर सर्विस, EMI फॉलो-अप और बेसिक एडमिनिस्ट्रेटिव का काम देखेंगे। कर्मचारी कस्टमर के सवालों का जवाब दे सकते हैं, रिकॉर्ड मैनेज कर सकते हैं और रिकवरी से जुड़ी एक्टिविटी में मदद कर सकते हैं। यह रोल फाइनेंशियल ऑपरेशन और कस्टमर इंटरैक्शन के बारे में कीमती जानकारी देता है।

राज्य-वार वैकेंसी का बंटवारा

एलआईसी एचएफएल भर्ती 2026 के तहत जूनियर असिस्टेंट के पदों को अलग-अलग राज्यों और शहरों में बांटा गया है। उम्मीदवार सिर्फ एक शहर के लिए आवेदन कर सकेंगे। आमतौर पर उनकी नियुक्ति चयनित शहर में की जाती है। कुछ मुख्य एलोकेशन इस तरह हैं:

राज्य वैकेंसी

कर्नाटक 29

महाराष्ट्र 25

तेलंगाना 24

तमिलनाडु 21

मध्य प्रदेश 18

उत्तर प्रदेश 13

पश्चिम बंगाल 9

आंध्र प्रदेश 8

बिहार 7

ओडिशा 7

पात्रता नियम और शर्तें 

नेशनलिटी : भारतीय नागरिक

उम्र : 21 से 30 साल (01 अप्रैल 2026 तक)

शैक्षिक योग्यता : कम से कम 55% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। डिस्टेंस या पार्ट-टाइम कोर्स मान्य नहीं हैं। साथ ही, आवेदक को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए। अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन यह जरूरी नहीं है।

आवेदन शुल्क

फीस : ₹800 + GST

पेमेंट मोड : ऑनलाइन

कैसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें।
  • आवेदन फॉर्म में निजी और शैक्षिक जानकारी भरें
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान, डिक्लेरेशन) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन डाउनलोड करें।

SSC Selection Post Phase 14 Notification: 10वीं-12वीं पास आज ही कर दें आवेदन, यहां 3000 से ज्यादा पदों के लिए शुरू हो चुकी है भर्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।