SSC Selection Post Phase 14 Notification: 10वीं-12वीं पास आज ही कर दें आवेदन, यहां 3000 से ज्यादा पदों के लिए शुरू हो चुकी है भर्ती

SSC Selection Post Phase 14 Notification: एसएससी ने कई मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10वीं-12वीं पास युवा इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें क्या है इसकी लास्ट डेट और आवेदन करने के लिए क्या-क्या जरूरी होगा

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
एसएससी सलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई 2026 है।

SSC Selection Post Phase 14 Notification: 10वीं-12वीं या ग्रेजुएशन पास सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए से बहुत अच्छा मौका हो सकता है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 के लिए इच्छुक और योग्य युवाओं से आवेदन मांगे हैं। इसके तहत 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके जरिए कई मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं-12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 मई, 2026 आखिरी तारीख से पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसएससी सलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 के लिए जहां आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई 2026 है। वहीं, इच्छुक उम्मीदवार 5 मई 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। आयोग आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction Window)11 मई से 13 मई 2026 तक खोलेगा, जब उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए है जो 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं। आयोग ने अलग-अलग योग्यता के हिसाब से अलग-अलग पद निकाले हैं इसलिए अपनी पढ़ाई और योग्यता के मुताबिक आप सही पद चुन सकते हैं।

आवेदन के लिए क्या करें?


  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026 का लिंक ढूंढें।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (अगर लागू हो) ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

चयन प्रक्रिया

यह भर्ती विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में ग्रुप B और ग्रुप C स्तर के पदों के लिए है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जो कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) होगा। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। इस भर्ती में आवेदन की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वे जल्दी से जल्दी फॉर्म भर लें और आखिरी तारीख का इंतजार न करें। आखिरी दिनों में वेबसाइट पर ज्यादा लोड पड़ने से दिक्कत हो सकती है।

UPSSSC Lower PCS 2026 Vacancy: यूपी में लोअर पीसीएस के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 01 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।