UPSSSC Lower PCS 2026 Vacancy: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) ने 2285 पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। यूपीएसएसएससी कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट सर्विसेज एग्जामिनेशन लोअर पीसीएस पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 29 मई 2026 से 18 जून 2026 तक होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आयोग ने नोटिफिकेश में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी तारीखों की घोषणा कर दी है। आइए जानें इस भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, उम्र सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया क्या है
UPSSSC Lower PCS 2026 Vacancy: एक नजर में
नोटिफिकेशन की तारीख : अप्रैल 2026
आवेदन शुरू होने की तारीख : 29 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख : 18 जून 2026
आवेदन फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख : 25 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख : परीक्षा से पहले
परीक्षा की तारीख : बाद में बताई जाएगी
रिजल्ट की तारीख : बाद में बताई जाएगी
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर सभी जानकारी खुद देखने के बाद ही फॉर्म भरें।
UPSSSC Lower PCS 2026 Vacancy: पात्रता मानदंड
उम्र सीमा : सभी पदों के लिए अलग-अलग उम्र सीमा दी गई है। इनमें न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल है। पदवार स्पष्ट जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें।
शैक्षिक योग्यता : यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। उम्मीदवार पदवार स्पष्ट जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें। शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों के पास पीईटी स्कोर कार्ड 2025 होना चाहिए। इसके अलावा, कुछ अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूशन से संबंधित फील्ड में बैचलर डिग्री या बराबर की डिग्री होना अनिवार्य है।
UPSSSC Lower PCS 2026 Vacancy: वेतन और भत्ते
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹25,500 से ₹1,12,400/ प्रति महीना वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए भत्तों का निर्धारण सरकारी नियमों के अनुसार होगा।
मामूली आवेदन शुल्क देकर बनें हिस्सा
इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने मामूली आवेदन शुल्क तय किया है। यह शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग से या ई-चालान से ऑफलाइन अदा कर सकते हैं।
SC/ST/PH/महिला उम्मीदवार : ₹25/-
आवदन का लिंक आयोग की वेबसाइट पर तय तारीख पर एक्टिव होगा। इन पदों के लिए आवेदन करने का आसान तरीका यहां बताया जा रहा है। आइए देखें