Get App

CNP Nashik SPMCIL Recruitment 2026: सुपरवाइजर से लेकर टेक्नीशियन के पदों पर बंपर भर्ती, 18 हजार से एक लाख रुपये तक होगी सैलरी

CNP Nashik SPMCIL Recruitment 2026: सीएनपी नासिक ने सुपरवाइजर, टेक्नीशियन से लेकर कई पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। खास बात ये है कि इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक सैलरी दी जाएगी। आइए जानें इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी डीटेल

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 1:01 PM
CNP Nashik SPMCIL Recruitment 2026: सुपरवाइजर से लेकर टेक्नीशियन के पदों पर बंपर भर्ती, 18 हजार से एक लाख रुपये तक होगी सैलरी
सीएनपी नासिक में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल से शुरू होंगे।

CNP Nashik SPMCIL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की सुरक्षा के साथ-साथ अच्छी सैलरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए ये अच्छा मौका हो सकता है। नासिक स्थित सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) के तहत करेंसी नोट प्रेस (CNP) नासिक ने 534 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जूनियर टेक्नीशियन से लेकर सुपरवाइजर सहित कई दूसरे पदों के लिए कुल 534 पदों की घोषणा की गई है।

इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। सीएनपी नासिक में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल से शुरू होंगे। जबकि, आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मई 2026 है।

सीएनपी नासिक भर्ती 2026 : एक नजर में

ऑर्गनाइजेशन : करेंसी नोट प्रेस नासिक (SPMCIL)

कुल पद : 534

पद : जूनियर टेक्नीशियन, सुपरवाइज़र और अन्य

आवेदन का तरीका : ऑनलाइन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें