SSC CGL Final Result 2026: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ रिजल्ट, जानें कैसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट और कटऑफ पीडीएफ

SSC CGL Final Result 2026: एसएससी ने सीजीएल परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। एसएससी ने रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों की कटऑफ और मेरिट लिस्ट का पीडीएफ भी जारी किया है

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 12:29 PM
Story continues below Advertisement
एसएसी सीजीएल 2025 परीक्षा 18 और 19 जनवरी, 2026 को की गई थी।

SSC CGL Final Result 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सीजीएल परीक्षा 2025 देने वाले उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी अपडेट है। एसएससी सीजीएल 2025 टियर 2 परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट और संभावित आवंटन का पहला राउंड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएसी सीजीएल 2025 परीक्षा 18 और 19 जनवरी, 2026 को देश भर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एसएस सीजीएल 2025 का अंतिम परिणाम टियर-II परीक्षा के पेपर-I के सेक्शन I और सेक्शन II में कुल प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है। जो उम्मीदवार सेक्शन I और सेक्शन II में क्वालिफाई नहीं हुए, वे सेक्शन III के मूल्यांकन के लिए योग्य नहीं थे।

रिजल्ट PDF डाउनलोड

ताजा अपडेट के मुताबिक, एसएससी ने एसएससी सीजीएल 2025 का फाइनल रिजल्ट और संभावित सीट आवंटन का पहला राउंड जारी कर दिया है। छात्र अपना एसएससी सीजीएल 2025 रिजल्ट एसएससी सीजीएल की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

एसएससी सीजीएल 2026 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए तरीक को अपनाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।


  • बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट - ssc.gov.in पर जाएं।
  • ‘SSC CGL 2025 रिजल्ट’ तक नीचे स्क्रॉल करें और उस पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट PDF दिखेगा, रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।

श्रेणी के हिसाब से चुने गए उम्मीदवारों की संख्या

संभावित आवंटन (FRTA) के पहले राउंड के अनुसार, केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 15118 पदों के लिए कुल 15118 उम्मीदवार सुझाए गए हैं। चुने गए उम्मीदवार का श्रेणीवार ब्रेकअप नीचे दिया गया है:

कैटेगरी वैकेंसी रिकमेंडेड कैंडिडेट्स

EWS 1475 1475

SC 2221 2221

ST 1132 1132

OBC 3832 3832

UR 6458 6458

ESM 354 354

OH 162 162

HH 155 155

VH 154 154

PwD अन्य 148 148

कुल 15118 15118

UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026: 12वीं पास के लिए यूपी के आबकारी विभाग में 722 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।