UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026: 12वीं पास के लिए यूपी के आबकारी विभाग में 722 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग में 12वीं पास युवाओं के लिए 722 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इन पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 जून से 24 जून के बीच आवेदन कर सकेंगे

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 4:52 PM
Story continues below Advertisement
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 जून से 24 जून के बीच आवेदन कर सकेंगे।

UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले यूवाओं के लिए जरूरी और काम की खबर है। राज्य के आबकारी विभाग में कॉन्स्टेबल के 722 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल यानी आबकारी सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 4 जून 2026 से होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जून तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। खास बात ये है कि इन पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे।

कहां-कितने पद

आबकारी सिपाही के पदों पर भर्ती के माध्यम से कुल 722 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से एक्साइज कॉन्स्टेबल के लिए 612 पद हैं, जबकि एक्साइज कॉन्टेबल (विशेष चयन) के लिए 110 पदों पर भर्ती की जाएगी।

पात्रता मानदंड

  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं। इनके बारे में यहां बताया जा रहा है
  • माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए।
  • 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी ने न्यूनतम 18 वर्ष आयु प्राप्त कर ली हो वहीं 40 वर्ष से अधिक न हों।
  • आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।


पीईटी 2025 का स्कोर है जरूरी

पीईटी में हासिल किए गए अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उच्च स्कोर वाले चुनिंदा उम्मीदवार को ही मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाएगा।

शारीरिक मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 167.6 सेमी और सीना 80 सेंटीमीटर (बिना फुलाये) और 85 सेंटीमीटर (फुलाने पर) होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी और एससी/ एसटी वर्ग के लिए 147 सेमी निर्धारित है। न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

01 जुलाई तक खुलेगी सुधार विंडो

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन या सुधार के लिए समय दिया जाएगा। फॉर्म भरते वक्त हुई गलतियों को सुधारने के लिए आयोग ने आवेदन में सुधार (संशोधन) और फीस समायोजन करने के लिए 1 जुलाई की तारीख तय की है।

UP Shikshamitra Salary News: राज्य के शिक्षामित्रों को योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, कैबिनेट ने इसी माह से 18000 मानदेय देना किया मंजूर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।