UP Shikshamitra Salary News: राज्य के शिक्षामित्रों को योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, कैबिनेट ने इसी माह से 18000 मानदेय देना किया मंजूर

UP Shikshamitra Salary News: उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षामित्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों के मानदेय की बढ़ोतरी पर मुहर लगाते हुए इसी माह से 18,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है। यहां जानिए पूरा डीटेल

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 2:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राज्य की योगी सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय दूसरी बार बढ़ाया है।

UP Shikshamitra Salary News: उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों के लिए बड़ा और प्रमुख अपडेट है। राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने पर बड़ा फैसला लिया गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के फैसले को मंजूरी दे दी गई है। इसके बाद से अब शिक्षामित्रों को हर महीने 18000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। कैबिनेट ने इसी माह यानी अप्रैल से ही शिक्षामित्र के बढ़े मानदेय के भुगतान का निर्णय लिया है।

यूपी में एक लाख 42 हजार से ज्यादा शिक्षा मित्र हैं, उन सभी के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है। अब तक शिक्षामित्रों को हर माह 10,000 रुपये मानदेय मिलता था। योगी कैबिनेट के फैसले के बाद शिक्षामित्र का मानदेय 18,000 रुपये प्रतिमाह मिलना शुरू होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के अलावा 22 अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। इसमें मदरसा शिक्षकों की भर्ती परीक्षा आयोग के जरिए करने को लेकर निर्णय लिया गया भर्ती परीक्षा के जरिए होगी।

मंत्री ने दी जानकारी

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार रुपये और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। शिक्षामित्रों को 10 हजार और अनुदेशकों को 9000 रुपये मासिक मानदेय अब तक दिया जा रहा था। बैठक के बाद प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल माह से मिलेगा। यानी बढ़ी हुई सैलरी 1 मई से शिक्षामित्रों के खाते में पहुंचेगी।

योगी सरकार ने दूसरी बार बढ़ाया मानदेय

राज्य की योगी सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय दूसरी बार बढ़ाया है। साल 2017 में योगी सरकार बनने के बाद शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया था। इसे अब 18 हजार रुपये किया जा रहा है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही कर दी थी। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई और इसे मंजूरी दे दी गई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने दो बार शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि की है।


UPPSC RO ARO Final Result 2023: सवा साल के बाद जारी हुए समीक्षा अधिकारी परीक्षा के परिणाम, नाम-रोल नंबर के साथ लिस्ट जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।