Get App

Bihar Police Constable Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल के 16 जुलाई के एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, बाकि दिनों के परिक्षा पर आई ये अपडेट

Bihar Police Constable 2025: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) जल्द ही 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2025 पर 5:51 PM
Bihar Police Constable Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल के 16 जुलाई के एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, बाकि दिनों के परिक्षा पर आई ये अपडेट
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए अलग-अलग तारीखों के अनुसार एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे

Bihar Police Constable Admit Card 2025: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने 16 जुलाई को होने वाले बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थी का एग्जाम 16 जुलाई को है, वो CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगइन करना होगा।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एग्जाम 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा। आइए जानते हैं कब आएगा 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को होने वाले एग्जाम का एडमिट कार्ड

इस दिन जारी होगा बाकि का एडमिट कार्ड

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए अलग-अलग तारीखों के अनुसार एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। 16 जुलाई की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 9 जुलाई को जारी कर दिया गया है। वहीं 20 जुलाई को होने वाले एग्जाम का एडमिट कार्ड 13 जुलाई को, 23 जुलाई के एग्जाम का एडमिट कार्ड 16 जुलाई को, 27 जुलाई के एग्जाम का एडमिट कार्ड 20 जुलाई को, 30 जुलाई के एग्जाम का एडमिट कार्ड 23 जुलाई को और 3 अगस्त की अंतिम परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 जुलाई को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय तारीख पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना न भूलें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें