CSIR CIMFR Technician Recruitment 2026: टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए 10वीं और आईटीआई पास करें आवेदन, जानें कितना मिलेगा वेतन

CSIR CIMFR Technician Recruitment 2026: सीएसआईआर-सीआईएमएफआर में टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत अलग-अलग ट्रेडों में 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में

अपडेटेड May 22, 2026 पर 7:30 AM
Story continues below Advertisement
इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 20 मई को जारी किया गया था।

CSIR CIMFR Technician Recruitment 2026: 10वीं कक्षा के साथ–साथ आईटीआई पास कर चुके युवाओं के लिए सीएसआईआर सीआईएमएफआर ने टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत अलग-अलग ट्रेडों में कुल 30 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च, धनबाद में टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए 10वीं और आईटीटाई पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 20 मई को जारी किया गया था और इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू हो गया है।

तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह शानदार अवसर हो सकता है। सीएसआईआर-सीआईएमएफआर की यह भर्ती देश के कई केंद्रों के लिए की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 जून को शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 19 जून तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों को औसतन शुरुआती वेतन करीब 37 हजार रुपये प्रतिमाह बताया गया है।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख : 20 मई 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू : 20 मई 2026 सुबह 10 बजे

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 17 जून 2026 शाम 5 बजे


ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख : 19 जून 2026 शाम 5 बजे

संस्थान के अन्य केंद्रों पर हो सकती है नियुक्ति

सीएसआईआर-सीआईएमएफआर ने टेक्नीशियन-1 के पदों पर चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग धनबाद के अलावा संस्थान के अन्य केंद्रों पर भी की जा सकती है। इनमें बिलासपुर, नागपुर, रांची, रुड़की और रानीगंज शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए तीन अलग-अलग पात्रता नियम तय किए गए हैं।

शैक्षिक और तकनीकी योग्यता : उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार के 10वीं में विज्ञान विषय होने चाहिए और कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। साथ ही, संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई या नेशनल/स्टेट ट्रेड सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

अप्रेंटिस अनुभव प्राप्त : अप्रेंटिसशिप का अनुभव प्राप्त उम्मीदवार भी इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं। इसके लिए उम्मीदवार का 10वीं विज्ञान विषयों के साथ 55% अंकों से पास होने के अलावा संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो साल का फुल टाइम अप्रेंटिस अनुभव होना चाहिए।

अनुभवी उम्‍मीदवार : संबंधित ट्रेड में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के पास भारत सरकार, राज्य सरकार, पीएसयू या किसी स्वायत्त निकाय में संबंधित ट्रेड में कम से कम तीन साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।

आवेदन कैसे करें?

  • CSIR-CIMFR की आधिकारिक वेबसाइट cimfr.res.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment या Career सेक्शन में जाकर भर्ती से जुड़ा लिंक खोलें।
  • Apply Online पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी भरें।
  • इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अगर लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें।

CDS 2 Recruitment 2026: सीडीएस 2 में भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और पदों की संख्या

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।