CTET Admit Card 2026: शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए सीटीईटी बहुत बड़ा और प्रमुख परीक्षा मानी जाती है। इसके जरिए अपने शिक्षक बनने के सपने को साकार करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) करता है। सीटीईटी के फरवरी 2026 सत्र के लिए सीबीइएसई बोर्ड ने परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। CTET 7 और 8 फरवरी 2026 को दो दिनों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं।
बता दें, पहले यह परीक्षा सिर्फ 8 फरवरी को होने वाली थी। देश भर के 140 शहरों में परीक्षा को सुचारू और कुशलता से आयोजित करने के लिए, बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को देखते हुए परीक्षा को दो दिनों तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, परीक्षा की तारीखें अपडेट कर दी गई हैं।
कभी भी जारी हो सकता है हॉल टिकट
सीटीईटी की फरवरी 2026 सत्र की परीक्षा की तारीखें फाइनल होने के बाद इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को हॉल टिकट जारी होने का इंतजार है। सीबीएसई बोर्ड आज या कल किसी भी समय एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। सीटेट का प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। इसके लिए आपको अपने आवेदन संख्या यानी रोल नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। बस आप ये दो डिटेल्स अपने पास सुरक्षित निकालकर रख लें।
फरवरी सत्र की परीक्षा का पूरा शेड्यूल
पेपर II (सुबह की शिफ्ट): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
पेपर I (दोपहर की शिफ्ट): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
पेपर II (सुबह की शिफ्ट): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
पेपर I (दोपहर की शिफ्ट): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
एडमिट कार्ड और रिपोर्टिंग टाइम
सीबीएसई ने रिपोर्टिंग टाइम के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। किसी भी हालत में रिपोर्टिंग टाइम के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा से दो दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से अपना CTET एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है, जिससे उम्मीदवार अपने अलॉटेड परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी पहले से देख सकते हैं।
25 लाख से ज़्यादा आवेदन मिले
इस साल सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा के लिए कुल 25,30,581 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सीबीएसई द्वारा उन उम्मीदवारों को राहत देने के बाद यह संख्या और बढ़ गई जिनके रजिस्ट्रेशन पहले अधूरे थे।
परीक्षा का फॉर्मेट और महत्व
सीटेट उन उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी एलिजिबिलिटी टेस्ट है जो केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे केवीएस और एनवीएस सरकारी स्कूलों में बतौर शिक्षक जुड़ना चाहते हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद वे अलग-अलग राज्य सरकारों द्वारा चलाए जाने वाले स्कूलों में भी शिक्षक बन सकते हैं। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 60% (90 अंक) स्कोर करना होगा। हर पेपर की अवधि 2.30 घंटे होगी।