Get App

CTET Admit Card 2026: कभी भी जारी हो सकते हैं सीटीईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड?

CTET Admit Card 2026: सीटीईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। शिक्षक भर्ती की परीक्षा 8 फरवरी को विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 2:01 PM
CTET Admit Card 2026: कभी भी जारी हो सकते हैं सीटीईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड?
सीटीईटी परीक्षा 8 फरवरी 2026 को होनी हैं, लेकिन सीबीएसई ने अब तक प्रवेश पत्र जारी नहीं किया है।

CTET Admit Card 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अभी तक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार हॉल टिकट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। सीटीईटी परीक्षा 8 फरवरी 2026 को होनी प्रस्तावित हैं, लेकिन सीबीएसई ने अब तक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया है। समझा जा रहा है कि, सीबीएसई सीटीईटी 2026 का प्रवेश पत्र किसी भी समय जारी कर सकता है। आवेदक सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर दिए गए सेंटर पर परीक्षा दे सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि सीटीईटी एडमिट कार्ड के बारे में पूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। बता दें, सीटीईटी 2026 की परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे - पेपर II सुबह की शिफ्ट में 9.30 बजे से 12 बजे तक, जबकि पेपर I शाम की शिफ्ट में 2.30 बजे से 5 बजे तक होगा। परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी होगा। इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में दाखिल होने की इजाजत नहीं मिलेगी।

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार ctet.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
  • "CTET 2026 एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें