Cybersecurity technical recruitment 2026: साइबर क्राइम के खिलाफ गृह मंत्रालय 195 तकनीकी पेशेवरों की कर रहा भर्ती, 19 मई तक करें आवेदन
Cybersecurity technical recruitment 2026: देश में बढ़ रहे साइबर क्राइम मामलों पर नकेल कसने के लिए गृह मंत्रालय तकनीकी पेशेवरों के 195 पदों पर भर्ती कर रहा है। इसके तहत आवेदन के लिए मंत्रालय ने आखिरी तारीख बढ़ा कर 19 मई कर दी है। आइए जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 19 मई, 2026 तक बढ़ा दी गई है।
Cybersecurity technical recruitment 2026: देश में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर नकेल कसने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तकनीकी पेशेवरों के 195 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह सभी पद कॉन्ट्रैक्ट के तौर पर भरे जाएंगे। इसके तहत चयनित उम्मीदवारों को नई दिल्ली और असम में तीन साल के लिए नियुक्त किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन आधिकारिक पोर्टल http://jobs.f1infotech.in के जरिए स्वीकार किए जाएंगे।
इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने भारत के साइबरक्राइम रिस्पॉन्स और डिजिटल सिक्योरिटी ढांचे को मजबूत करने के लिए की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 19 मई, 2026 तक बढ़ा दी गई है। चयन प्रक्रिया योग्यता स्क्रीनिंग, अनुभव मूल्यांकन, और शायद इंटरव्यू/प्रैक्टिकल असेसमेंट पर आधारित होगा।
टेक्निकल भर्ती ड्राइव की जानकारी
इस भर्ती प्रक्रिया में कई तकनीकी डोमेन शामिल हैं, जिनका मकसद नेशनल कोऑर्डिनेशन सिस्टम के अंदर साइबरक्राइम इन्वेस्टिगेशन, मैलवेयर एनालिसिस, OSINT ऑपरेशन, CTI और साइबरक्राइम डेटा इंटरप्रिटेशन में मदद करना है।
भर्ती विवरण
संस्थान का नाम : इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) – MHA के तहत
पद का नाम : टेक्निकल प्रोफेशनल्स (कई साइबर सिक्योरिटी डोमेन)
विभाग : CTI, IT, MCC, LOI, OCWC, DF, TCCA, CF
पद : 195
भर्ती का प्रकार : संविदा के आधार पर
समय : 3 साल
नौकरी की जगह : नई दिल्ली और असम (डेरगांव)
एप्लीकेशन का तरीका : ऑनलाइन
आवेदन की आखिरी तारीख : 19 मई 2026 (बढ़ाई गई)
योग्यता : संबंधित डोमेन में 1-7 साल का संबंधित अनुभव
सैलरी : हर महीने 2.5 लाख रुपये तक (रोल के हिसाब से अलग-अलग)
ऑफिशियल पोर्टल : https://jobs.f1infotech.in/
आई4सी साइबरसिक्योरिटी तकनीकी पद 2026
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 8 मुख्य श्रेणियों में कुल 195 पदों की घोषणा की है। नीचे दी गई टेबल से श्रेणीवार डिटेल्स देखें।
रोल फोकस लोकेशन एक्सपीरियंस सैलरी (महीने की)
साइबर थ्रेट इंटेलिजेंस रिसर्च, OSINT, थ्रेट रिसर्च, लॉग एनालिसिस, साइबरक्राइम दिल्ली 1-3 साल ₹1.2 लाख तक
IT सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और सिक्योरिटी, API, डेटाबेस, डेवलपमेंट, सिक्योरिटी दिल्ली 1-7 साल ₹2.5 लाख तक
मीडिया, कम्युनिकेशन और कंटेंट, कंटेंट राइटिंग, मीडिया स्ट्रैटेजी, सोशल मीडिया, एडिटिंग दिल्ली 1-5 साल ₹1.6 लाख तक
लीगल, OSINT और इन्वेस्टिगेशन, लीगल रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन, साइबर लॉ, कंप्लायंस दिल्ली 1-7 साल ₹2.5 लाख तक
क्राइम एनालिसिस, फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन, OSINT, साइबर इन्वेस्टिगेशन, डेटा एनालिसिस दिल्ली 1-5 साल ₹1.6 लाख तक
डिजिटल फोरेंसिक और एडवांस्ड साइबर इन्वेस्टिगेशन (मेमोरी, मोबाइल, मैलवेयर, नेटवर्क, क्लाउड, क्रिप्टो, वीडियो, ऑडियो, व्हीकल फोरेंसिक) दिल्ली 1-7 साल ₹2.5 तक लाख
ट्रेनिंग, क्रिप्टो, CFMC, AI/ML, एडमिनिस्ट्रेशन, ब्लॉकचेन, डेटा साइंस, पब्लिक पॉलिसी, HR, फाइनेंस दिल्ली 1-7 साल ₹2.5 लाख तक
साइबर फोरेंसिक एक्सपर्ट (डिस्क, मोबाइल, मैलवेयर, क्रिप्टो, ऑडियो, क्लाउड, वीडियो, नेटवर्क फोरेंसिक) असम (डेरगांव) 1-7 साल ₹2.5 लाख तक