सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! जल्द ही दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की निकलेगी बंपर वैकेंसी

Delhi Police Constable Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी करेगा। दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आप इस आसान से स्टेप को फॉलो करके आसानी से अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 03, 2025 पर 5:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही कर्मचारी चयन आयोग (SSC)  दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती 2025 की नोटिफिकेशन जारी करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भर्ती करीब 8,000 खाली पदों पर निकाली जाएगी। जुलाई से सितंबर के बीच इन पदों पर भर्ती होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) को सौंपी गई है।

इन पदों पर चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, इसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी एग्जाम ली जाएगी। जो उम्मीदवार इन स्टेप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा नवंबर से दिसंबर 2025 में होने की संभावना है।

आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर


कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही दिल्ली पुलिस के लिए भर्ती निकालेगा। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और एलिजिबिलिटी की डिटेल्स आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ आएगी। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन

दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आप इस आसान से स्टेप को फॉलो करके आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। फिर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन जमा करने के बाद उसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रख लें, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।

कितनी हो सकती है फिस

सभी उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क देना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। बाकी श्रेणियों के लिए शुल्क में छूट दी जा सकती है, जिसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी। पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए, जिसमें एलिजिबिलिटी से जुड़ी सभी जरूरी बातें डिटेल्स में दी जाएंगी।

OPSC Admit Card: ओडिशा मेडिकल ऑफिसर भर्ती का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।