DRDO Vacancy 2026: ग्रेजुएशन कर चुके हैं और सरकारी संस्थान में नौकरी या अनुभव लेने की इच्छा रखते हैं, तो यह मौका आपके लिए हो सकता है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन डिफेंस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने अप्रेंटिस भर्ती की घोषणा की है। यह अप्रेंटिसशिप डीआरडीओ के बायोडिफेंस इंस्टीट्यूट के तहत ऑफर की जा रही है। इस भर्ती के लिए स्नातक कर चुके उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हैं। खासकर फ्रेशर ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा मौका हो सकता है।
