DU Assistan Professor Vacancy 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में जल्द शुरू होगी 600 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन

DU Assistan Professor Vacancy 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए मार्स 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें क्या है इसकी लास्ट डेट

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 9:11 PM
Story continues below Advertisement
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की प्रक्रिया मार्च 2026 से शुरू की जाएगी।

DU Assistan Professor Vacancy 2026: शिक्षा के क्षेत्र में रुची है और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में बतौर प्रोफेसर जुड़ना चाहते हैं, तो ये आपके लिए बड़ा अपडेट है। डीयू से संबद्ध 12 कॉलेजों में 600 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की प्रक्रिया मार्च 2026 से शुरू की जाएगी। समझा जा रहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार के बीच कुछ मामलों पर सहमति नहीं बन पाने की वजह से डीयू में प्राध्यापकों की भर्ती में देरी हुई है।

लेकिन अब डीयू के डीन ऑफ कॉलेज प्रोफेसर बलराम पाणि ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं और गतिरोध भी खत्म हो गया है। दिल्ली सरकार की ओर से हमें सकारात्मक जवाब मिला है। राजधानी दिल्ली में पिछली सरकार के दौरान डीयू और दिल्ली सरकार के बीच पूर्व में हुई नियुक्तियों, खर्च और गवर्निंग बॉडी को लेकर गतिरोध रहा है। लेकिन विगत कुछ माह से दिल्ली सरकार द्वारा इन कॉलेजों के रुके हुए धन और वेतन संबंधी अनुदान जारी हो रहा है।

देरी की वजह

पहले कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की अनुमति से रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति की जाती थी लेकिन पिछली सरकार में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सरकार की मंजूरी की व्यवस्था हुई जिसके बाद से नियुक्तियों में देरी और गतिरोध शुरू हुआ।

गेस्ट फैकल्टी के भरोसे चल रही थी पढ़ाई

डीयू के दिल्ली सरकार द्वारा स्ववित्तपोषित कॉलेजों में लंबे समय से पढ़ाई का जिम्मा तदर्थ शिक्षक या अतिथि शिक्षक उठा रहे हैं। लेकिन, हाल ही में रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए दिल्ली सरकार के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन की बैठक के बाद नियुक्ति प्रक्रिया के जल्द शुरू होने की संभावना बनी है। डीयू में जब सभी कॉलेजों में पांच हजार से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्तियां हो रही थीं तब भी इन कॉलेजों में गतिरोध के कारण रिक्त पद नहीं भरे जा सके थे।


12 कॉलेजों में गवर्निंग बॉडी जल्द

दिल्ली सरकार के 12 कॉलेजों में गवर्निंग बॉडी को लेकर भी प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। डीयू के एक अधिकारी ने बताया कि इन कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी में डीयू और दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

RBI Grade A and B recruitment 2026: आरबीआई में ग्रेड A और B के 21 पदों के लिए आवेदन शुरू, 26 फरवरी शाम 6 बजे तक करें अप्लाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।