Get App

GMRC Recruitment 2026: गुजरात मेट्रो में 383 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 01 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

GMRC Recruitment 2026: गुजरात मेट्रो में 383 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों के आवेदन शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 मई 2026 है। आइए जानें आवेदन का तरीका

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 5:47 PM
GMRC Recruitment 2026: गुजरात मेट्रो में 383 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 01 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
उम्मीदवार 29 अप्रैल 2026 से 28 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

GMRC Recruitment 2026: गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (GMRC) ने गैर-एग्जीक्यूटिव पदों पर नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर और मेंटेनर के पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया है। इसके तहत अलग-अलग विभागों में 383 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 अप्रैल 2026 से 28 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि इन पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को 01 लाख रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

जानें कौन कर सकता है आवेदन

जीएमआरसी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए।

पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता

जूनियर इंजीनियर (JE) इलेक्ट्रिकल : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

जूनियर इंजीनियर (JE) इलेक्ट्रॉनिक्स : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में डिप्लोमा।

मेंटेनर (MNTR) फिटर : उम्मीदवार 10वीं पास (SSLC) होना चाहिए और उसके पास फिटर ट्रेड में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें